✕

होम / बिजनेस / UPI Transactions ने बनाया नया रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान हुआ अरबों का लेनदेन

UPI Transactions ने बनाया नया रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान हुआ अरबों का लेनदेन

देश में UPI Transactions दिन दूने रात चौगुने बढ़ते ही जा रहे हैं. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान यूपीआई ट्रांजेक्शन में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन पेमेंट सर्विस UPI ने आम लोगों की जिंदगी को और भी आसान बना दिया है. जब से ऑनलाइन पेमेंट UPI का चलन शुरू हुआ है, तब से शायद ही कोई अब कैश लेकर चलता है. यही वजह है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान पिछले साल की तुलना में UPI से पेमेंट ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है. जी हां, यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से लेनदेन में संख्या के हिसाब से रिकॉर्ड 56 फीसदी और मूल्य के हिसाब से 43 फीसदी वृद्धि हुई है. यह पहला मौका है जब यूपीआई से लेनदेन वित्त वर्ष के दौरान 100 अरब के पार गया है और 131 अरब पर पहुंच गया है, जबकि 2022-23 में यह 84 अरब था. 

UPI लेनदेन में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि

मार्च 2024 में भी लेनदेन में संख्या के हिसाब से 55 फीसदी वृद्धि हुई और मार्च 2023 की तुलना में यह 13.44 अरब हो गया, जबकि मूल्य के हिसाब से 40 फीसदी वृद्धि हुई और यह 19.78 लाख करोड़ रुपये हो गया. वित्त वर्ष 24 के दौरान मूल्य के हिसाब से भी लेनदेन 199.89 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि पिछले साल 139.1 लाख करोड़ रुपये था. फरवरी 2024 में लेनदेन क्रमशः 12.10 अरब और 18.28 लाख करोड़ रुपये था. जनवरी 2024 में यह संख्या व मूल्य के हिसाब से क्रमशः 12.20 अरब और 18.41 लाख करोड़ रुपये था.

RBI सरकारी बॉन्ड को करेगी नीलाम, जानिए किस दिन और कहा होगा ऑक्शन?

छोटे लेनदेन में हुआ इजाफा

वित्त वर्ष 2024 में यूपीआई से लेनदेन में मजबूत वृद्धि हुई है. यूपीआई की पहुंच बढ़ने के साथ इससे लेनदेन का औसत आकार (ATS) छोटा हुआ है, जिसका मतलब हुआ कि छोटे लेनदेन बढ़े हैं. मार्च 2024 में एटीएस 1,471 रुपये रहा है, जो मार्च 2023 में 1,623 रुपये था.  वहीं दूसरी तरफ, मार्च 2024 में इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) से लेनदेन में संख्या के हिसाब से 17 फीसदी वृद्धि हुई है और यह 58.1 करोड़ हो गया है. पूरे वित्त वर्ष के दौरान यह 9 फीसदी बढ़कर 599.9 करोड़ हो गया है, जो 2022-23 में 551.0 करोड़ था.

फास्टैग से लेनदेन में भी हुई वृद्धि

फास्टैग से लेनदेन भी 11 फीसदी बढ़कर 33.9 करोड़ और मूल्य के हिसाब से 17 फीसदी बढ़कर 5,939 करोड़ रुपये हो गया है. यह फरवरी 2024 में संख्या के हिसाब से 32.3 करोड़ और मूल्य के हिसाब से 5,582 करोड़ रुपये था, जो जनवरी 2023 में क्रमशः 33.1 करोड़ और 5,560 करोड़ रुपये था. मार्च 2024 में आधार सक्षम भुगतान व्यवस्था (AEPS) में 1 फीसदी की कमी आई है और कुल लेनदेन 10.8 करोड़ रह गया है. मूल्य के हिसाब से भी इसमें 8 फीसदी कमी आई है और यह 27,996 करोड़ रुपये रह गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

5 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

5 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago