होम / बिजनेस / UN में बोले केन्‍द्रीय मंत्री, जल क्षेत्र में इतने अरब निवेश करने जा रहा है भारत

UN में बोले केन्‍द्रीय मंत्री, जल क्षेत्र में इतने अरब निवेश करने जा रहा है भारत

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार देश में सभी को साफ पानी और स्वच्छता के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 6 को प्राप्त करने के लिए एक बड़ी राशि का निवेश करने जा रहा है, जिससे पानी सभी तक पहुंचाया जा सके. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ में आयोजित हुए संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन 2023 में भारत के केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने भी भाग लिया है. इस अन्तर्राष्ट्रीय स्‍तर के कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार हर आदमी तक साफ जल पहुंचाने के लिए कई बड़े कार्यक्रमों को चला रही है. जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का निवेश किया है और भूजल स्तर बढ़ाने के उपायों के अलावा दुनिया में सबसे बड़ा बांध पुनर्वास कार्यक्रम चला रहा है.

जल सुरक्षा सुनिश्‍चित करने को लेकर बोले शेखावत 
जलशक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन 2023 में अपने भाषण में ये भी कहा कि सरकार जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता के तय मानकों को स्‍थापित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रही है. उन्होंने कहा कि उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स और जल उपयोगकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों के सहयोग से सरकार ने जल क्षेत्र में 240 बिलियन डॉलर से अधिक के निवेश का संकल्‍प लिया है. 

सबसे बड़े बांध नवीनीकरण कार्यक्रम पर कर रहा है काम 
केन्‍द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा, भारत स्वच्छता और पेयजल तक हर जगह तक पहुंचाने के लिए दो प्रमुख मिशनों को लागू कर रहा है. उन्होंने कहा कि जलवायु और महत्वपूर्ण जल भंडारण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भारत दुनिया में सबसे बड़ा बांध नवीकरण कार्यक्रम शुरू कर रहा है. केन्‍द्रीय मंत्री ने ये भी समझाया कि देश के अलग-अलग प्रकार के भौगोलिक स्थितियों के कारण भारत दुनिया में भूजल के सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में से एक है. 

क्‍या है संयुक्‍त राष्‍ट्र का जल सम्‍मेलन 2023
इस साल संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मेलन का आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क में, 22 से 24 मार्च 2023 के बीच आयोजित किया जा रहा है. इस सम्‍मेलन का मकसद 2030 तक सुरक्षित जल व स्वच्छता को हर जगह तक पहुंचाने के कार्यों में प्रगति लाना है. इस तीन दिवसीय सम्मेलन की सह-मेजबानी नीदरलैंड्स और ताजिकिस्तान कर रहे हैं.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

35 minutes ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

54 minutes ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

16 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

16 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

18 hours ago

बड़ी खबरें