✕

होम / बिजनेस / केंद्रीय मंत्री को Air India फ्लाइट में मिली टूटी सीट, X पर पोस्ट करके जाहिर की नाराजगी

केंद्रीय मंत्री को Air India फ्लाइट में मिली टूटी सीट, X पर पोस्ट करके जाहिर की नाराजगी

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में टूटी हुई सीट पर सफर करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने Air India पर जमकर नाराजगी जताई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की खराब सेवा पर नाराजगी जताई है. दरअसल, एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में टूटी हुई सीट पर यात्रा करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एयरलाइंस की सेवा पर सवाल उठाए हैं. इस ट्वीट के बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, जहां कुछ लोगों ने मंत्री के साथ सहानुभूति दिखाई. वहीं, कुछ ने तंज कसते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए. तो आइए जानते हैं शिवराज सिंह चौहान ने एक्स (X) पर क्या पोस्ट शेयर की है. 

एयर इंडिया की सेवा पर उठाए सवाल  
शिवराज सिंह चौहान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट लिखकर बताया कि उन्हें भोपाल से दिल्ली यात्रा के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में खराब सीट मिली. उन्होंने बताया कि जब वह अपनी सीट 8C पर पहुंचे, तो वह टूटी हुई थी और अंदर धंसी हुई थी, जिससे बैठना तकलीफदेह हो रहा था. जब उन्होंने विमानकर्मियों से पूछा, तो उन्होंने बताया कि यह सीट पहले ही खराब थी और प्रबंधन को इसकी जानकारी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद यह सीट यात्रियों को आवंटित कर दी गई. चौहान ने कहा कि यह अनुचित है कि यात्रियों से पूरा पैसा लिया जाता है, लेकिन उन्हें खराब सीट पर बैठने के लिए मजबूर किया जाता है. 

क्या एयर इंडिया करेगा सुधार? 
शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में एयर इंडिया प्रबंधन से पूछा कि क्या वे इस तरह की खराब सेवाओं को सुधारने के लिए कदम उठाएंगे या यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते रहेंगे. उनका कहना था कि हालांकि उनकी चिंता सीट पर बैठने के लिए नहीं थी, लेकिन यात्रियों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना अनुचित और अनैतिक है. यह मुद्दा सिर्फ एक मंत्री का नहीं, बल्कि आम नागरिकों का भी है, जिन्हें अक्सर ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं  
शिवराज चौहान के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया. संजय अग्निहोत्री नामक एक यूजर ने लिखा, यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में. आप की सत्ता फिर भी आपको ट्वीट का सहारा लेना पड़ रहा क्योंकि आप जानते हैं, मंत्री सिंधिया जी है वो “महाराजा” उनसे बोल नही सकते वो सुनेंगे नही! अब जब आपकी ये दशा है जो लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहा हो, अभी केंद्रीय मंत्री हो तब आम लोगो की क्या दशा होगी!

एक अन्य यूजर ने कहा, माननीय मंत्री जी….आप तो देश के प्रतिष्ठित पद पर बैठे हुए है इसलिए आपकी शिकायत का त्वरित निवारण होगा. किन्तु देश के लाखों आम नागरिक प्रतिदिन किराया देकर भी तकलीफ देय यात्रा को सहन करते है उनकी सुनवाई गंभीरता से होनी चाहिए .

वहीं, एक शख्स ने लिखा कि मत पूछिए. ये सिस्टम ऐसे ही रेंग रहा है. आपके टीकमगढ़ कोतवाली की पुलिस चेकिंग के नाम पर वसूली कर रही है. कौन रोक पाएगा? एसपी कॉल रिसीव नहीं करते.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

39 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

54 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago