✕

होम / बिजनेस / दो SME IPO आज लॉन्च : GMP, प्राइस बैंड और लॉट साइज जानकर बनाएं निवेश प्लान

दो SME IPO आज लॉन्च : GMP, प्राइस बैंड और लॉट साइज जानकर बनाएं निवेश प्लान

दोनों एसएमई आईपीओ निवेशकों के लिए नए अवसर लेकर आए हैं. एक ओर के के सिल्क मिल्स लिमिटेड को ग्रे मार्केट से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, वहीं मदर न्यूट्री फूड्स में एंकर निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

प्राइमरी मार्केट में आज से दो नए आईपीओ निवेशकों के लिए खुल रहे हैं. दोनों ऑफर SME सेगमेंट में हैं और कम निवेश सीमा के बावजूद इनकी मांग को लेकर बाजार में उत्साह दिख रहा है. आइए जानते हैं दोनों कंपनियों के प्राइस बैंड, GMP और लॉट साइज से जुड़ी अहम जानकारी.

के के सिल्क मिल्स लिमिटेड IPO

के के सिल्क मिल्स लिमिटेड के आईपीओ का इश्यू साइज 28.50 करोड़ रुपये है. यह आईपीओ आज 26 नवंबर से खुल गया है. कंपनी आईपीओ के जरिए 75 लाख फ्रेश शेयर जारी कर रही है. यह ऑफर 28 नवंबर तक खुला रहेगा.

कंपनी ने 36 रुपये से 38 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 3000 शेयर हैं और किसी रिटेल निवेशक को न्यूनतम 2 लॉट यानी 6000 शेयर खरीदने होंगे. इसके लिए कम से कम 2.28 लाख रुपये का निवेश करना होगा.

बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 6.5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. अनुमान है कि लिस्टिंग पर हर दो लॉट में लगभग 19500 रुपये का लाभ मिल सकता है.

Mother Nutri Foods IPO

मदर न्यूट्री फूड्स का आईपीओ का इश्यू साइज 39.59 करोड़ रुपये है. मदर न्यूट्री फूड्स का आईपीओ भी 26 नवंबर से 28 नवंबर तक खुला रहेगा. कंपनी 27 लाख फ्रेश शेयर और 70 हजार OFS के जरिए शेयर जारी कर रही है.

कंपनी ने 111 रुपये से 117 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 1200 शेयर शामिल हैं और रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा. इसमें लगभग 280800 रुपये का निवेश आवश्यक होगा.

यह आईपीओ 25 नवंबर को एंकर निवेशकों के लिए खुला था और कंपनी ने उनसे 10.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ग्रे मार्केट में यह शेयर बिना किसी प्रीमियम यानी जीरो GMP पर ट्रेड कर रहा था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 day ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 day ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

2 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago