होम / बिजनेस / Reliance Capital: जिस पर सवाल उठाए वही काम कर बैठा Torrent Group

Reliance Capital: जिस पर सवाल उठाए वही काम कर बैठा Torrent Group

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को अपना बनाने की दौड़ में शामिल टोरेंट ग्रुप ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टोरेंट ग्रुप (Torrent Group) ने शुक्रवार को अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के लिए अपनी समाधान योजना (Resolution Plan) में आश्चर्यजनक रूप से संशोधन किया है. कंपनी ने अपने अपफ्रंट पेमेंट को 3,750 करोड़ से बढ़ाकर 8,640 करोड़ रुपए कर दिया है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि Torrent ने इससे पहले हिंदुजा समूह पर समाधान योजना को संशोधित करने का आरोप लगाया था.

RFRP का उल्लंघन
इस कदम को Request for Resolution Plan – RFRP और चैलेंज मैकेनिज्म के घोर उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, टोरेंट की 8,640 करोड़ रुपए की बोली (All Cash Bid) अभी भी हिंदुजा समूह की 9,000 करोड़ रुपए की बोली से कम है. बता दें कि इससे पहले, टोरेंट ग्रुप की याचिका पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने मंगलवार को रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी. एनसीएलटी ने इसलिए स्टे लगाया, क्योंकि टोरेंट ग्रुप ने हिंदुजा ग्रुप की संशोधित बोली को चुनौती दी थी. 

कानूनों के अनुरूप नहीं
टोरेंट का कहना है कि हिंदुजा की पेशकश ई-नीलामी के बाद आई और इसलिए, अवैध और गैर-अनुपालन थी. एनसीएलटी ने प्रशासक से टोरेंट के आवेदन पर जवाब दाखिल करने को कहा था. इस पर सुनवाई अगले सप्ताह के लिए निर्धारित की गई है. फाइनेंशियल एडवाइजर्स Deloitte और KPMG ने पाया था कि हिंदुजा समूह के 9,000 करोड़ रुपए के मुकाबले टोरेंट का अपफ्रंट कैश केवल 3,750 करोड़ रुपए था. वहीं, प्रशासक के लिए कानूनी सलाहकार, AZB एंड पार्टनर्स और Committee of Creditors (CoC) के लिए लूथरा एंड लूथरा का मानना है कि टोरेंट और हिंदुजा की समाधान योजना कानूनी रूप से Insolvency and Bankruptcy Code (IBC) और अन्य कानूनों के अनुरूप नहीं है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

14 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

16 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

10 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

19 hours ago