✕

होम / बिजनेस / कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लॉन्च करेंगी 'NITI-NCAER स्टेट्स इकॉनमी फोरम' पोर्टल, जानें इसके फायदे

कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लॉन्च करेंगी 'NITI-NCAER स्टेट्स इकॉनमी फोरम' पोर्टल, जानें इसके फायदे

सरकार द्वारा लॉन्च किए जाने वाला 'NITI-NCAER स्टेट्स इकॉनमी फोरम' पोर्टल नीति निर्माण में पारदर्शिता और जानकारी की पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार यानी 1 अप्रैल, 2025 नई दिल्ली में 'NITI-NCAER स्टेट्स इकॉनमी फोरम' पोर्टल को लॉन्च करेंगी. यह पोर्टल नीति आयोग और नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च (NCAER) के सहयोग से विकसित किया गया है. इसका उद्देश्य राज्यों की आर्थिक और वित्तीय स्थिति को समझने के लिए एक व्यापक और भरोसेमंद स्रोत प्रदान करना है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

30 वर्षों के आर्थिक और वित्तीय डेटा का भंडार

इस पोर्टल में 1990-91 से 2022-23 तक के आंकड़े शामिल हैं. इसमें सामाजिक, आर्थिक और वित्तीय पहलुओं से जुड़े डेटा के साथ-साथ शोध रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख और विशेषज्ञों की राय भी उपलब्ध होगी. यह पोर्टल नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए राज्यवार आर्थिक प्रदर्शन को समझने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा.  

पोर्टल के प्रमुख सेक्शन

यह पोर्टल चार मुख्य सेक्शन में विभाजित है, जैसे-

1. पहले स्टेट रिपोर्ट्स-इस सेक्शन में देश के 28 राज्यों की अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिति का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है. यह रिपोर्ट जनसंख्या, आर्थिक संरचना, सामाजिक-आर्थिक और राजकोषीय आंकड़ों जैसे इंडिकेटर्स पर आधारित होगी.  

2. दूसरा डेटा रिपॉजिटरी-इस सेक्शन में उपयोगकर्ताओं को पांच प्रमुख श्रेणियों-जनसंख्या, आर्थिक संरचना, वित्तीय स्थिति, स्वास्थ्य और शिक्षा में विभाजित डेटा तक सीधी पहुंच मिलेगी. यह डेटाबेस शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.  

3. तीसरा स्टेट फिस्कल एंड इकॉनमिक डैशबोर्ड-इस डैशबोर्ड में राज्यों से जुड़े प्रमुख आर्थिक आंकड़े ग्राफ और चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित किए गए हैं. इसके साथ ही, डेटा अपेंडिक्स और समरी टेबल्स के ज़रिए विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है.  

4. रिसर्च और कमेंट्री-इस खंड में राज्यों की वित्तीय स्थिति और फिस्कल पॉलिसी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन शोध और विश्लेषण उपलब्ध होगा. यह नीति निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा.  

आसान और उपयोगी प्लेटफॉर्म

यह पोर्टल आर्थिक, सामाजिक, जनसांख्यिकीय और वित्तीय आंकड़ों को समझने और विश्लेषण करने में मदद करेगा. इसमें सभी आवश्यक सेक्टोरल डेटा एक ही जगह उपलब्ध होंगे, जिससे जानकारी जुटाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. डेटा को सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल प्रारूप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि नीति निर्माता, शोधकर्ता और आम नागरिक सभी इसका उपयोग कर सकें.

राज्यों की तुलना और नीतिगत निर्णयों में सहायक

यह पोर्टल न केवल राज्यवार आंकड़ों की तुलना की सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के डेटा के साथ तुलना कर राज्यों के प्रदर्शन का आकलन भी आसान बनाएगा. यह नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को सूचना-आधारित चर्चाओं और बहसों में सहायता करेगा.  

विकास के लिए एक अनूठा संसाधन

पिछले 30 वर्षों के सामाजिक, आर्थिक और वित्तीय संकेतकों का एक व्यापक डेटाबेस इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा. यह एक केंद्रीय सूचना केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे उपयोगकर्ता ट्रेंड्स को समझ सकते हैं, उभरते पैटर्न पहचान सकते हैं और विकास के लिए साक्ष्य-आधारित नीतियां तैयार कर सकते हैं. रीयल-टाइम एनालिटिक्स की मदद से यह पोर्टल गहन शोध करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा. एक्सपर्ट्स के अनुसार यह पोर्टल राज्यों की आर्थिक स्थिति को बेहतर ढंग से समझने, तुलनात्मक विश्लेषण करने और नीतिगत निर्णयों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

4 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

19 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

4 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

4 hours ago