होम / बिजनेस / आज कौन से शेयर कर सकते हैं आपकी मुनाफे की मुराद पूरी? पूरी लिस्ट देखें यहां 

आज कौन से शेयर कर सकते हैं आपकी मुनाफे की मुराद पूरी? पूरी लिस्ट देखें यहां 

मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज यानी मंगलवार को कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. वहीं, कुछ शेयरों में नरमी का रुख दर्शाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए. मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों और विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में बढ़ती दिलचस्पी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर कारोबार करते नजर आए. इस दौरान, सेंसेक्स 344.69 अंक की बढ़त के साथ 62,846.38 और निफ्टी 99.30 अंकों की उछाल के साथ 18,598.65 पर पहुंच गया. आज भी बाजार में तेजी बने रहने की संभावना है.

इनमें तेजी के संकेत
चलिए अब जानते हैं कि मूमेंटम इंडिकेटर MACD का रुझान क्या है. इस इंडिकेटर के मुताबिक, आज बैंकिंग सेक्टर के PNB और RBL Bank के साथ-साथ SAIL, Power Finance Company और NMDC के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, MACD ने मंदी वाले शेयरों के बारे में भी बताया है. VIP Clothing, Religare Enterprises, LLoyds Steel और टेक्सटाइल कंपनी Arvind Limited के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. 

इन पर भी रखें नजर
आईआरसीटीसी के मुनाफा में इजाफा हुआ है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 30.4% बढ़कर 279 करोड़ रुपए रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 214 करोड़ था. मजबूत तिमाही परिणामों का असर आज कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. लिहाजा IRCTC के शेयरों पर नजर रखें. इसके अलावा, कुछ दूसरे शेयर भी हैं जो बढ़त हासिल कर सकते हैं. इस लिस्ट में Reliance Industries, Torrent Power, NBCC और ISGEC Heavy Engineering शामिल हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema और NBC के बीच एक डील हुई है. वहीं, टॉरेंट पावर के मुनाफे में बढ़ोत्तरी हुई है. सरकारी कंपनी NBCC के साथ-साथ ISGEC Heavy Engineering के प्रॉफिट में भी उछाल आया है. 

आज आ रहे हैं नतीजे
आज यानी 30 मई को कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं. इन कंपनियों में PC Jeweller, Adani Ports and Special Economic Zone, Mankind Pharma, Apollo Hospitals Enterprise, Bajaj Healthcare, Birla Tyres, Patanjali Foods, Indiabulls Real Estate, Lemon Tree Hotels, Lumax Auto Technologies, Lux Industries, Reliance Infrastructure, Suzlon Energy, Gujarat Mineral Development Corporation आदि शामिल हैं. इन नतीजों का असर कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

2 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

4 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

4 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

7 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

7 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

50 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

4 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

4 hours ago