✕

होम / बिजनेस / आज शेयर बाजार में बन सकता है तेजी का माहौल, जानिए किन शेयरों में निवेश करना हो सकता है फायदेमंद

आज शेयर बाजार में बन सकता है तेजी का माहौल, जानिए किन शेयरों में निवेश करना हो सकता है फायदेमंद

शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 94.73 अंक गिरकर 83,216.28 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 17.40 अंक की कमजोरी के साथ 25,492.30 अंक पर पहुंच गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

सप्ताह की शुरुआत निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेतों के साथ हो सकती है. दरअसल, शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 94.73 अंक यानी 0.11% गिरकर 83,216.28 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17.40 अंक की कमजोरी के साथ 25,492.30 अंक पर आ गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 640 अंक तक लुढ़क गया था.

किन शेयरों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से भारती एयरटेल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके शेयर 4.46% टूटे. इसके अलावा टेक महिंद्रा, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयर भी नुकसान में रहे.

इन शेयरों में बनी खरीदारी की लहर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के नए कारोबारी सत्र में कुछ शेयरों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. L&T Finance, BSE, Swan Energy, Gujarat Mineral Development, CCL Products, Angel One और KFIN Technologies जैसे शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है. यह इन स्टॉक्स में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और आने वाले दिनों में संभावित तेजी की ओर इशारा करता है.

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

टेक्निकल इंडिकेटर एमएसीडी (MACD) ने Amber Enterprises, Latent View Analytics, eClerx Services, Sai Life Science, Reliance Infrastructure, Devyani International और Kirloskar Brothers जैसे शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इन स्टॉक्स में फिलहाल गिरावट का दौर जारी रह सकता है, इसलिए निवेशक सतर्क रहें. 

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों का कहना है कि आज के शेयर बाजार में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), स्विगी, मारुति सुजुकी, पतंजलि फूड्स, हेवेल्स इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी क्योंकि इनकी ताजा घोषणाएं और तिमाही नतीजे आज ट्रेडिंग का मूड तय करेंगे. HAL ने जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के साथ 113 F404-GE-IN20 इंजिन की सप्लाई के लिए समझौता किया है, जबकि स्विगी ने QIP के जरिए ₹10,000 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी दी है. बायोकॉन के विजाग प्लांट पर US FDA ने दो ऑब्जर्वेशन जारी किए हैं. बाजाज ऑटो का Q2 शुद्ध लाभ 23.6% बढ़कर ₹2,479 करोड़ और टोरेंट फार्मा का मुनाफा 30.5% बढ़कर ₹591 करोड़ रहा. JSW सीमेंट ने घाटे से मुनाफे में वापसी की है, जबकि कोल इंडिया इस वित्त वर्ष में 875 MT उत्पादन लक्ष्य के करीब पहुंचने का अनुमान लगा रही है. मारुति सुजुकी को Suzuki Motor Gujarat के विलय को NCLT से मंजूरी मिल गई है. पतंजलि फूड्स ने FY26 के लिए ₹1.75 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है, और हेवेल्स इंडिया ने HPL Group के साथ ब्रांड विवाद सुलझा लिया है. साथ ही, कई कंपनियां जैसे ONGC, Bajaj Finance, Vodafone Idea, Ather Energy, Emami और Sun Pharma Advanced Research आज अपने Q2 नतीजे जारी करेंगी, जिससे बाजार की दिशा प्रभावित हो सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 day ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 day ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

6 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

9 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 hour ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

4 hours ago