होम / बिजनेस / अयोध्‍या रेलवे स्‍टेशन और एयरपोर्ट के लिए इस तारीख से शुरू होंगी सेवाएं, सभी को है इंतजार

अयोध्‍या रेलवे स्‍टेशन और एयरपोर्ट के लिए इस तारीख से शुरू होंगी सेवाएं, सभी को है इंतजार

इस रेलवे स्‍टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के विकसित किया गया है. यहां लिफ्ट, एस्‍केलेटर, वेटिंग हॉल, क्‍लॉक रूम, और बेहतरीन फूड प्‍लाजा जैसी सुविधाओं का विकास किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले पीएम मोदी ने अयोध्‍या को 15700 करोड़ की 46 परियोजनाओं की सौगात दे दी.. पीएम मोदी ने पहले अयोध्‍या रेलवे स्‍टेशन और उसके बाद एयरपोर्ट का भी उदघाटन किया. पीएम मोदी का अयोध्‍या में रोड शो भी हुआ, जिसमें कई लोग उनका स्‍वागत के लिए सड़कों के किनारे खड़े दिखाई दिए. पीएम मोदी ने अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जो लोगों को सस्‍ते दामों पर अयोध्‍या से गोरखपुर तक का सफर कराएंगी. 

भव्‍य रूप से बनकर तैयार है अयोध्‍या रेलवे स्‍टेशन 
अयोध्‍या धाम रेलवे स्‍टेशन को 240 करोड़ रुपये की लागत से रेनोवेट किया गया है. अयोध्‍या रेलवे स्‍टेशन को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्‍सेप्‍ट पर बनाया गया है. इस रेलवे स्‍टेशन को भव्‍य रूप से उसी आर्टिटेक्‍ट के अनुरूप बनाया गया है. प्रवेश द्वार पर ही भगवान राम की भव्‍य तस्‍वीर देखने को मिल जाती है. इस रेलवे स्‍टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के विकसित किया गया है. यहां लिफ्ट, एस्‍केलेटर, वेटिंग हॉल, क्‍लॉक रूम, और बेहतरीन फूड प्‍लाजा जैसी सुविधाओं का विकास किया गया है. इसी तरह से एयरपोर्ट को भी भव्‍य रूप से विकसित किया गया है. आज के उद्घाटन के बाद 15 जनवरी से यहां देश के कई राज्‍यों से आवाजाही शुरू हो जाएगी. 

ये खास है इस रेलवे स्‍टेशन में 
11000 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्‍या में कई कामों को किया गया है. इनमें अयोध्‍या में चार सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया गया है. वहीं इन परियोजनाओं में एक मेडिकल कॉलेज और अयोध्‍या बाईपास, एक सॉलिड वेस्‍ट ट्रीटमेंट, पांच पार्किंग और कमर्शियल सुविधाएं भी शामिल हैं. 

इन ट्रेनों की भी मिलेगी सौगात 
पीएम मोदी ने अयोध्‍या धाम रेलवे स्‍टेशन पर अमृत भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाई. इनमें दो अमृत ट्रेनों, 6 वंदे भारत ट्रेनों, को भी हरी झंडी दिखाई. रेलवे की ओर से चलाई जा रही अमृत भारत ट्रेनें सुपरफास्‍ट पैसेंजर ट्रेनों की एक नई कैटेगिरी वाली ट्रेनें हैं. इसकी खास बात इनमें लगी पुश पुल सविधा है. ये ट्रेन स्‍पीड के साथ-साथ लोगों को बहुत आराम देगी. इन ट्रेनों में ज्‍यादा सीटें, सामान रखने के लिए रैक सहित कई अन्‍य सुविधाओं का विकास किया गया है. इनमें ट्रेन के अंदर रौशनी के लिए एलईडी लाइटें, सीसीटीवी कैमरे और एक सार्वजनिक सूचना प्रणाली, सहित बेहतर सुविधाओं का भी विकास किया गया है. 

ये भी पढें नए साल से पहले सरकार ने दिया तोहफा, इन बचत योजनाओं में मिलेगा ज्‍यादा मुनाफा
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.