होम / बिजनेस / आकाश पर बादशाहत की जंग: Air India के मुकाबले के लिए ये है Indigo का प्लान

आकाश पर बादशाहत की जंग: Air India के मुकाबले के लिए ये है Indigo का प्लान

एयर इंडिया की लगातार बेहतर होती परफॉरमेंस और आक्रामक रणनीति ने सभी को बेचैन कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आकाश पर बादशाहत की जंग तेज हो गई है. टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) ने 840 विमानों का ऑर्डर देकर दूसरी एयरलाइन्स को हिला दिया है. इसे एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, एयर इंडिया का दावा है कि जल्दी ही दुनिया के हर शहर के लिए भारत से नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शुरू की जाएगी. वहीं, अन्य कंपनियों ने भी एयर इंडिया का मुलाबला करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है.  

डेली 1800 फ्लाइट्स
एयर इंडिया का आक्रामक ढंग से आगे बढ़ना वैसे तो सभी एयरलाइन कंपनियों के लिए खतरे की घंटी है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरा इंडिगो (Indigo) को है, क्योंकि वह इस समय देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है. यानी उसकी बादशाहत खतरे में पड़ सकती है. इंडिगो अब भारत के साथ-साथ विदेशों में विस्तार पर भी फोकस कर रही है. कंपनी ने यूरोप में अपना विस्तार करने के लिए टर्किश एयरलाइन के साथ हाथ मिलाया है और लगभग 500 विमानों का ऑर्डर दिया है. बता दें कि इंडिगो रोजाना 1,800 के आसपास फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, जिनमें से 10 फीसदी इंटरनेशनल रूट्स पर हैं. 

किसकी कितनी हिस्सेदारी
भारतीय आसमान पर हिस्सेदारी की बात करें, तो घरेलू मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी 56.1 फीसदी है. टाटा ग्रुप की तीन एयरलाइंस की कुल हिस्सेदारी 24.1 फीसदी है. शेष 19.8 फीसदी हिस्सेदारी बाकी एयरलाइंस के पास है. टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनियों में एयर इंडिया, विस्तारा (Vistara) और एयर एशिया इंडिया (Air Asia India) शामिल हैं. कहने को तो टाटा और इंडिगो के बीच का फासला काफी ज्यादा है, लेकिन जिस तरह से टाटा की एयर इंडिया ने पिछले कुछ समय में प्रदर्शन दिखाया है, उससे कुछ भी मुमकिन है. सरकारी हाथों से निकलकर TATA की झोली में गिरने के बाद से एयर इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.  

इस पर ज्यादा फोकस
एक मीडिया रिपोर्ट में इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के हवाले से बताया गया है कि कंपनी अब इंटरनेशनल रूट्स पर जोर दे रही है. वो इंडिगो नैरोबी, जकार्ता और कुछ मध्य एशियाई डेस्टिनेशंस के लिए फ्लाइट्स शुरू करना चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बाजार में आगे चलकर ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं और यहां कई एयरलाइन के लिए जगह है. एल्बर्स ने बताया कि इंडिगो के बेड़े में 300 से अधिक विमान हैं और कंपनी इस समय 76 डोमेस्टिक और 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट ऑपरेट करती है. इंडिगो ने 500 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिनकी डिलीवरी के बाद कंपनी इंटरनेशनल रूट्स पर अपनी फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

9 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

12 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

12 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

15 hours ago