होम / पर्सनल फाइनेंस / बड़े और मशहूर बैंकों से कहीं ज्यादा ब्याज देता है पब्लिक सेक्टर का ये बैंक

बड़े और मशहूर बैंकों से कहीं ज्यादा ब्याज देता है पब्लिक सेक्टर का ये बैंक

कुछ PSU (पब्लिक क्षेत्र के अंतर्गत) बैंक ऐसे भी हैं जो सीनियर सिटिजन्स और सुपर सीनियर सिटिजन्स को फिक्स्ड डिपाजिट (FD) पर 8% से ज्यादा की ब्याज दर देते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आम नागरिकों के मुकाबले सीनियर सिटिजन्स को अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान की जाती है. साथ ही, कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो सुपर सीनियर सिटिजन्स को और ज्यादा ब्याज दर देते हैं. जहां SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) जैसे बहुत से बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8% ब्याज दर देने में भी असमर्थ हैं, वहीं कुछ PSU (पब्लिक क्षेत्र के अंतर्गत) बैंक ऐसे भी हैं जो सीनियर सिटिजन्स और सुपर सीनियर सिटिजन्स को फिक्स्ड डिपाजिट (FD) पर 8% से ज्यादा की ब्याज दर देते हैं और इस क्षेत्र में काफी आगे भी हैं. हम आपके लिए 4 ऐसे ही PSU बैंकों की लिस्ट लेकर आये हैं जो सुपर सीनियर सिटिजन्स को 8% से ज्यादा की ब्याज दर प्रदान करते हैं. 

पंजाब & सिंध बैंक (PSB)
8.85% की ब्याज दर के साथ PSU बैंकों में सबसे ज्यादा अधिक ब्याज पंजाब & सिंध बैंक देता है. पंजाब & सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक सुपर सीनियर सिटिजन को पंजाब & सिंध बैंक की 222 दिनों वाली उत्कर्ष FD पर 8.85% की दर से ब्याज मिलता है. इसके साथ ही, 222 दिनों तक जमा की गयी राशि पर आम नागरिकों और सीनियर सिटिजन को 8.5% और 8% जितनी ब्याज दर प्रदान की जाती है. 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 
अपने सभी डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट्स के लिए यूनियन बैंक, रेजिडेंट सीनियर सिटिजन और सुपर सीनियर सिटीजन्स को 5 करोड़ रुपयों तक के टर्म डिपाजिट पर अतिरिक्त ब्याज दर देता है. सुपर सीनियर सिटिजन्स को जहां 0.75% की अतिरिक्त दर से ब्याज दिया जाता है, वहीँ रेजिडेंट सीनियर सिटिजन को 0.25% की अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान की जाती है. अपने रेगुलर कस्टमर्स को 800 दिनों की अवधि के लिए बैंक 7.30% की दर से ब्याज देता है. साथ ही, बैंक द्वारा सीनियर सिटिजन को 7.80% की दर से तो सुपर सीनियर सिटिजन को 8.05% की दर से ब्याज दिया जाता है. 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
666 दिन पूरे हो जाने पर PNB के रेगुलर कस्टमर्स को अधिकतम 7.25% की दर से ब्याज दिया जाता है. इसी अवधि के लिए सीनियर सिटिजन्स को 7.75% तो सुपर सीनियर सिटिजन्स को 8.05% की दर से ब्याज दिया जाता है. 

इंडियन बैंक 
जहां बैंक द्वारा सभी सीनियर सिटिजन्स को 0.50% की अतिरिक्त दर से ब्याज दिया जाता है तो वहीं डिपाजिट बकेट के लिए उन्हें अतिरिक्त दर से 0.25% ज्यादा ब्याज दिया जाता है. सुपर सीनियर सिटिजन्स को बैंक द्वारा अतिरिक्त ब्याज दर से 0.25% ज्यादा का ब्याज दिया जाता है. फिलहाल यह ब्याज दर आम सीनियर सिटिजन को सभी डिपाजिट बकेट के टर्म डिपाजिट के लिए दिया जा रहा है. इंडियन बैंक रेगुलर कस्टमर्स को 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के लिए अधिकतम 6.70% का ब्याज देता है. बैंक द्वारा सीनियर सिटिजन्स को 7.2% और सुपर सीनियर सिटिजन्स को 7.45% की दर से ब्याज दिया जाता है. 

IND सुपर 400 दिन
IND सुपर 400 दिन टर्म डिपाजिट योजना 30 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी. इस डिपाजिट योजना के अंतर्गत बैंक सीनियर सिटिजन्स को 7.60% तो सुपर सीनियर सिटिजन्स को 7.85% की दर से ब्याज प्रदान करता है. 

IND शक्ति 555 दिन
इस डिपाजिट योजना के अंतर्गत बैंक सीनियर सिटिजन को 7.50% की दर से ब्याज देता है और यह योजना 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगी. 
 

यह भी पढ़ें: सिलिकॉन वैली बैंक के लिए आई अच्छी खबर, ये मशहूर ग्रुप करेगा अधिग्रहण

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago