✕

होम / बिजनेस / रियल स्‍टेट सेक्‍टर को लेकर आई ये अच्‍छी खबर, इतनी रफ्तार से हो सकती है ग्रोथ 

रियल स्‍टेट सेक्‍टर को लेकर आई ये अच्‍छी खबर, इतनी रफ्तार से हो सकती है ग्रोथ 

2023 में इक्विटी की हिस्‍सेदारी 5.6 बिलियन डॉलर है जबकि 2047 तक इसके 54.3 बिलियन डॉलर तक होने की संभावना है. जोकि 9.5 प्रतिशत की ग्रोथ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नाइट फ्रैंक और नेशनल रियल स्‍टेट डेवलपमेंट की रिपोर्ट ज्‍वॉइंट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के रियल स्‍टेट बाजार में 2047 तक तेजी आने की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार भारत के रियल स्‍टेट बाजार की कीमत 2047 तक बढ़कर 5.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है. इस ग्रोथ के बाद इसका जीडीपी में योगदान 7.3 प्रतिशत से बढ़कर 15.5 प्रतिशत होने की उम्‍मीद है.  

आवासीय सेक्‍टर ही रहने वाली है अहम भूमिका 
रियल स्‍टेट सेक्‍टर के बाजार में आने वाली तेजी में आवासीय क्षेत्र की अहम भूमिका रहने वाली है. रिपोर्ट कहती है कि 2047 में जब भारत के 100 साल होंगे उस वक्‍त भारत की अर्थव्‍यवस्‍था का आकार 30-40 ट्रिलियन डॉलर होने की संभावना है. रिपोर्ट ये भी कहती है कि इस क्षेत्र में इक्विटी क्षेत्र की हिस्‍सेदारी लगातार बढ़ रही है. 2023 में इसकी हिस्‍सेदारी 5.6 बिलियन डॉलर है जबकि 2047 तक इसके 54.3 बिलियन डॉलर तक होने की संभावना है. जोकि 9.5 प्रतिशत की ग्रोथ है. 

क्‍या बोले नरेडको प्रेसीडेंट 
इस मामले को लेकर नरेडको के प्रेसीडेंट राजन बंदेलकर ने कहा कि 2047 तक भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के आकार में रियल स्‍टेट की अहम भूमिका होने वाली है. उस वक्‍त रियल स्‍टेट के सभी क्षेत्रों में अहम तेजी देखने को मिलेगी, जिसमें आवासीय, कमर्शियल, इंडस्‍ट्रियल भूमि विकास जैसे क्षेत्र हैं. 

सबसे ज्‍यादा किफायती आवासों की होगी जरूरत 
रिपोर्ट ये भी कहती है कि अगले 25 वर्षों में भारत में अनुमानित 230 मिलियन यूनिट की जरुरत होगी. उस वक्‍त सबसे ज्‍यादा मांग किफायती आवास की होगी. उस वक्‍त देश में कम आय वाले परिवारों की संख्‍या 43 प्रतिशत से कम होकर मात्र 9 प्रतिशत रह जाएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

23 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

18 hours ago