होम / बिजनेस / 2000 की नोट वापसी के बाद सोमवार को ये शेयर दे सकते हैं फायदा

2000 की नोट वापसी के बाद सोमवार को ये शेयर दे सकते हैं फायदा

सभी जानकारों का ये मानना है कि नोट वापसी के इस कदम के बाद बैंकों के पास लिक्विडिटी पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध होगी, ऐसे में इनके शेयर अच्‍छा परफार्म कर सकते हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

रिजर्व भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया है. आप इन नोटों को 30 सितंबर 2023 तक वापस जमा करा सकते हैं. हालांकि, ये नोट फिलहाल जारी रहेंगे. लेकिन 2000 रुपये की नोट वापसी की इस घोषणा का क्‍या शेयर बाजार में कोई असर पड़ने जा रहा है. आखिर जानकार इसे लेकर क्‍या मानते हैं. क्‍या बाजार में पैसा लगाने का ये सही समय है. अगर हां तो वो कौन से स्‍टॉक हैं जिन पर पैसा लगाना मुफीद हो सकता है. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि सोमवार को कारोबार के पहले दिन आपके लिए किन शेयरों में निवेश करना सही रहेगा.

  बैंकों में बढ़ जाएगी लिक्विडिटी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेयर बाजार के विशेषज्ञों का इसे लेकर कहना है कि आरबीआई के इस कदम से बैंकिंग क्षेत्र, विशेष रूप से पीएसयू बैंकों में लिक्विडिटी यानी कैश बढ़ने वाला है, क्योंकि टियर -2 और टियर -3 शहरों से अधिकांश ₹2000 के नोट जमा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी इंडेक्स, जो सप्‍ताह के आखिरी में 44,000 के स्तर पर बंद हुआ था, वो आने वाले समय में 45,000 के स्तर को छू सकता है और सितंबर 2023 के अंत तक, बैंक निफ्टी इंडेक्स 47,000 तक जा सकता है. इस घरेलू ट्रिगर के बाद खरीदने के लिए शेयरों पर निवेश किया जा सकता है. जानकारों का मानना है कि क्‍योंकि सरकारी बैंकों ने आखिरी क्‍वार्टर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक और बैंक जैसे PSU शेयर हैं जिन पर निवेश किया जा सकता है. 

लिक्विडिटी से परफॉरमेंस पर पड़ेगा असर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेयर बाजार के एक्‍सपर्ट मोतीलाल ओसवाल के तकनीकी विश्लेषक चंदन तपारिया भी इस बात से सहमत है कि 2000 के नोट की वापसी से बैंकों के पास लिक्विडिटी बढ़ने वाली है. इससे पीएसयू बैंकों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा. वो कहते हैं कि इन शहरों में क्‍योंकि सरकारी बैंकों का ज्‍यादा वर्चस्‍व है तो ऐसे में इनमें लिक्विडिटी का ज्‍यादा पैसा आएगा. इसलिए पीएसयू बैंकों के शेयरों में ग्रोथ की उम्‍मीद है. इसी तरह आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च, अनुज गुप्ता ने स्टॉक मार्केट सेंटिमेंट को बढ़ाने के लिए ज्‍यादा लिक्विडिटी की उम्मीद पर कहा है कि पीएसयू बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में सुधार हो सकता है और इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं. पीएसयू बैंक के मार्जिन में आने वाली तिमाहियों में सुधार हो सकता है. 

कहां तक जा सकता है सेंसेक्‍स 
बैंक निफ्टी इंडेक्स पर ₹2000 के नोट निकासी के प्रभाव पर, मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपारिया ने कहा, बैंक निफ्टी के निकट अवधि में 45,000 अंक तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि एक्‍सपर्ट का मानना है कि 30 सितंबर के अंत तक बैंकिंग इंडेक्स के 47,000 के स्तर तक जाने की उम्मीद है.  आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट जमा करने के लिए 2023 की डेडलाइन दी है.

सोमवार को किन पर लगा सकते हैं पैसा 
आरबीआई के द्वारा ₹2000 की निविदा वापस लेने के बाद सोमवार को बाजार का पहला दिन होने वाला है. क्‍योंकि शुक्रवार को भी आरबीआई ने ये घोषणा बाजार के बंद होने के बाद ही की. ऐसे में शेयर बाजार इस घोषणा पर कैसे रिएक्‍ट करता है ये तो सोमवार को ही पता चलेगा. लेकिन दोनों विशेषज्ञों का कहना है कि पीएसयू बैंक शेयरों को देखना चाहिए जिन्‍हें Q4 में बेहतरीन मुनाफा हुआ है. उनके अनुसार निवेशकों को एसबीआई, बीओबी, पीएनबी, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ इंडिया आदि में निवेश करने की सलाह दी जा सकती है. 

(नोट-: ये सलाह शेयर बाजार के एक्‍सपर्ट की है, BW hindi की नहीं है. बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाएं)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago