✕

होम / बिजनेस / इन शेयरों में है आपकी जेब गर्म करने का दम, आज दांव लगाकर मौके पर मार दें चौक्का!

इन शेयरों में है आपकी जेब गर्म करने का दम, आज दांव लगाकर मौके पर मार दें चौक्का!

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. पिछले कुछ सत्रों से बाजार ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market)  में कल यानी मंगलवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कई सेक्टर्स में बिकवाली देखी गई. खासतौर पर FMCG, मेटल और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल कंपनियों में निवेशकों ने मुनाफावसूली को तवज्जो दी. इस वजह से मार्केट सोमवार जितनी बड़ी छलांग नहीं लगा पाया. हालांकि, सुकून वाली बात ये है कि सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन लाइन पर ही रहे. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स में 13.65 अंक चढ़कर 81,711.76 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 7.15 अंक उछाल के साथ 25,017.75 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें उछाल की संभावना
मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Pearl Global Industries, Page Industries, Suven Pharma, HDFC Life Insurance और Zen Technologies पर तेजी का रुख दर्शाया है. मोमेंटम इंडिकेटर के इस रुख का मतलब है कि इन शेयरों के भाव आज चढ़ सकते हैं. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी निर्मित हो सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाज़ार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm के साथ-साथ Suraj Estate Developers, Ajanta Pharma, Symphony, Kfin Technologies और Tips Industries में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. दरअसल, सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड के फाउंडर विजय शेखर शर्मा सहित अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, मंगलवार को यह 2.94% की तेजी के साथ 546 रुपए पर बंद हुए.

इनमें मजबूत खरीदारी 
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उस लिस्ट में  CESC, Caplin Point, Kfin Technologies, Century Textiles, Castrol India, Jubilant Pharmova और Godrej Industries का नाम शामिल है. इन स्टॉक्स ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत देता है. गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर कल 6.20% की तेजी के साथ 1,010 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, CESC में 10.09% का उछाल देखने को मिला. ये शेयर 207.77 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

12 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

12 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

12 hours ago


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago