होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में जारी गिरावट के बीच आज ये शेयर दे सकते हैं मुनाफा

शेयर मार्केट में जारी गिरावट के बीच आज ये शेयर दे सकते हैं मुनाफा

कल अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयर्स एक बार फिर लोअर सर्किट पर जा गिरे लेकिन कुछ छोटे शेयर्स ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कल शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी रही. BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स जहां 337 अंकों की गिरावट के साथ अब तक 5 महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, वहीं NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का निफ्टी 50 भी 111 अंक गिरकर 17,043 अंकों पर पहुंच गया है. कल अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयर्स एक बार फिर लोअर सर्किट पर जा गिरे लेकिन कुछ छोटे शेयर्स ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. आज शेयर मार्केट में रेलटेल (Railtel Corporation Of India), टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company), एल्गी इक्विपमेंट्स (Elgi Equipments) और सिप्ला (Cipla) के शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

इन शेयरों में आ सकती है तेजी 
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के अनुसार, जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment), जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies), हिंडाल्को (Hindalco), सन फार्मा (Sun Pharma), अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) के शेयर्स में तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी ओर कुछ शेयर्स ऐसे भी हैं जिनमें गिरावट की आशंका जताई गयी है. MACD मूमेंटम इंडिकेटर के अनुसार, पीबी फिनटेक (PB Fintech), इंडियन होटल्स (Indian Hotels), आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital), इन्द्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas), एचबीएल पावर सिस्टम्स (HBL Power Systems) और वरुण बेवरेज (Varun Beverages) के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

कुछ ऐसा रहा है शेयर्स का प्रदर्शन
जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के शेयर्स में कल 0.96% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद यह स्टॉक 190 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया. जहां 52 हफ्तों में इस शेयर का अधिकतम स्तर 308.70 रूपये प्रति शेयर है, वहीं अगर 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर की बात करें तो वह 176.55 रुपये प्रति शेयर है. जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) के शेयर्स में कल NSE पर 12.09% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद यह 293.45 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया. 52 हफ्तों में इस स्टॉक का अधिकतम स्तर 297.40 रूपये प्रति शेयर है और उतने ही समय में इसका सबसे निचला स्तर 144.65 रुपये प्रति शेयर है. हिंडाल्को (Hindalco) के शेयर्स में कल 0.11% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद यह शेयर 402.70 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए. 52 हफ्तों में जहां इसका अधिकतम स्तर 636 रुपये प्रति शेयर है, वहीं 52 हफ्तों में इसका सबसे निचला स्तर 308.95 रुपये प्रति शेयर है. 
 
यह भी पढ़ें : अडानी परिवार के सबसे छोटे बेटे की गुपचुप तरीके से हुई सगाई

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

11 minutes ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

25 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

4 hours ago

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं.

5 hours ago

बड़ी खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

11 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.