होम / बिजनेस / बैंकिंग संकट से धीमी पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, लेकिन आज इन शेयरों में दिखेगी तेजी

बैंकिंग संकट से धीमी पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, लेकिन आज इन शेयरों में दिखेगी तेजी

अमेरिका में पैदा हुआ बैंकिंग संकट अब धीरे-धीरे यूरोप की तरफ बढ़ रहा है और अन्य देशों पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले पांच दिनों से शेयर मार्केट में गिरावट का दौर लगातार जारी है. अमेरिका में पैदा हुआ बैंकिंग संकट अब धीरे-धीरे यूरोप की तरफ बढ़ रहा है और अन्य देशों पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है. पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय शेयर मार्केट में भी इस बैंकिंग संकट का प्रभाव देखा जा सकता है. कल BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 344 पॉइंट्स गिरकर पांच महीनों में अपने अब तक से सबसे निचले स्तर 57,555.90 पर बंद हुआ है. वहीं दूसरी ओर NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी-50 में भी 71.15 अंकों की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद यह 16,972.15 के स्तर पर पहुंच गया है. कल 2% की गिरावट के साथ सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुक्सान इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर्स को उठाना पड़ा है. 

शेयर मार्किट में जारी है उतार-चढ़ाव 
कल की ट्रेडिंग के दौरान भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, SBI, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, HUL, टाटा मोटर्स को भी नुक्सान उठाना पड़ा है. लेकिन साथ ही टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, L & T, और टाइटन कंपनियों के शेयर में 3% जितनी वृद्धि भी देखने को मिली थी. आज जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy), फेडरल बैंक (Federal Bank), सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स (Sarda Energy & Minerals), रामकृष्ण फोर्जिंग्स (Ramkrishna Forgings), टीटागढ़ वैगन्स (Titagarh Wagons) इत्यादि के शेयर्स में तेजी के संकेत मिल रही हैं. जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने हाल ही में नॉन-कन्वर्टीबल डिबेंचर्स के जरिये 250 करोड़ रुपये इकट्ठा किये हैं और साथ ही कंपनी की फाइनेंस कमेटी ने एक लाख मूल्य के 25,000 नॉन-कन्वर्टीबल डिबेंचर्स के आवंटन को मंजूर कर दिया है. 

आज इन शेयरों में है तेजी के संकेत
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के अनुसार बीएलएस इंटरनेशनल (BLS International), बायोकॉन (Biocon), एल & टी (L & T), पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) जैसी कंपनियों के शेयर्स में आज तेजी देखने को मिल सकती है. लेकिन दूसरी तरफ मूमेंटम इंडिकेटर ने कुछ शेयरों में गिरावट होने की आशंका भी जताई है. मूमेंटम इंडिकेटर के अनुसार जिंदल सॉ (Jindal Saw), त्रिवेणी टर्बाइन (Triveni Turbine), एक्शन कंस्ट्रक्शन (Action Construction), टीडी पावर सिस्टम्स (TD Power Systems) और ट्रेंट (Trent) के शेयर्स में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

अब तक का प्रदर्शन 
कल बायोकॉन लिमिटेड (Biocon Limited) के शेयर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.58% की बढ़त दर्ज की जिसके बाद इस कंपनी के शेयर्स, 221.25 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए हैं. जहां 52 हफ्तों में इस स्टॉक का अधिकतम स्तर 388 रुपये प्रति शेयर है, वहीं 52 हफ्तों में इसका सबसे निचला स्तर 216.15 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर दर्ज किया गया है. एल & टी (L & T) की बात करें तो कल कि ट्रेडिंग के दौरान इसके शेयर में 1.51% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद इस शेयर की कीमत 2,176.65 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गयी है. 52 हफ्तों में इसका अधिकतम स्तर 2,297.65 रुपये प्रति शेयर और सबसे निचला स्तर 1456.35 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है. जेएसडब्ल्यू (JSW) के शेयर्स में कल की ट्रेडिंग के दौरान 1.13% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद यह 679.65 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया है. जहां 52 हफ्तों में इस स्टॉक का अधिकतम स्तर 790 रुपये प्रति शेयर है, वहीं 52 हफ्तों में इसका सबसे निचला स्तर 520 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: नहीं मिलेगा 18 महीने का बकाया DA, आखिर क्या है ऐसा करने की वजह?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

3 minutes ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

17 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

4 hours ago

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं.

5 hours ago

बड़ी खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

3 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.