होम / बिजनेस / ऑनलाइन गेमिंग को लेकर इन निवेशकों ने PM Modi को लिखा पत्र 

ऑनलाइन गेमिंग को लेकर इन निवेशकों ने PM Modi को लिखा पत्र 

जब से केन्‍द्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत का GST लगाया है, तब से लगातार इसका विरोध हो रहा है. इस विरोध में इस इंडस्‍ट्री से जुड़े लोगों के अलावा निवेशक तक शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार ने 19 जुलाई को हुई जीएसटी(GST) बैठक के बाद कई क्षेत्रों में टैक्‍स की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन गेमिंग सेक्‍टर पर टैक्‍स बढ़ा दिया था. केन्‍द्र सरकार ने इस इंडस्‍ट्री पर 28 प्रतिशत तक टैक्‍स लगा दिया था. अब उसके बाद लगातार हो रहे विरोध के बीच इस क्षेत्र में निवेश करने वाले कई लोगों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्‍होंने उच्‍च टैक्‍स रेट को कम करने की अपील की है. पत्र लिखने वाले इन लोगों में peak XV और टाइगर ग्‍लोबल (Tiger Global) जैसे विदेशी निवेशक शामिल हैं. 

आखिर क्‍या लिखा है इस पत्र में 
इन विदेशी निवेशकों की ओर से लिखे गए पत्र में कई तरह की चिंताए जताई गई हैं. पीएम को लिखे इस पत्र में निवेशकों ने कहा है कि सरकार की ओर संवैधानिक रूप से संरक्षित वैध ऑनलाइन गेमिंग को सट्टा, जुआ जैसे कारोबारों के साथ मिलाया जा रहा है. उनकी ओर से कहा गया है कि उन्‍होंने ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र में करोड़ों रुपये का निवेश किया है. उनका मकसद भारत को दुनिया में ऑनलाइन गेमिंग की राजधानी बनाने का है. इसके जरिए हजारों नौकरियां और करोड़ों रुपये का दूसरा निवेश भी आएगा. इन निवेशकों ने (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 (IT Rules), में किए बदलाव का स्‍वागत भी किया है.

कितने करोड़ का है गेमिंग का बाजार 
निवेशकों ने हाल ही में जीएसटी में किए गए सुधार के कारण होने वाले निवेश को लेकर भी अपनी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि कई निवेशकों ने ऑनलाइन गेमिंग में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिसके अगले 3-4 सालों में 4 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है. उन्‍होंने ये भी कहा है कि इस ऑनलाइन गेमिंग पर 18 प्रतिशत की दर से ये इंडस्‍ट्री जीएसटी में 4500 करोड़ रुपये का योगदान देने वाली है. लेकिन सरकार के निर्णय के कारण 50 हजार से ज्‍यादा स्‍कील्‍ड लोगों की नौकरी जाने की भी आशंका है, और आगे इसके कारण 10 लाख लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है. 

सरकार ने जीएसटी 18% से कर दिया था 28% 
दरअसल 19 तारीख की जीएसटी परिषद की बैठक के बाद केन्‍द्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्‍स दर को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया था. इस बढ़ोतरी के बाद माना जा रहा है कि सरकार के रेवेन्‍यू में जबर्दस्‍त इजाफा होने की उम्‍मीद है. सरकार को  इस बढ़ोतरी के बाद 17 हजार करोड़ रुपये का राजस्‍व मिलने की उम्‍मीद है. जानकार कहते हैं कि टैक्‍स के 10 प्रतिशत तक बढ़ने का मतलब है कि सरकार का राजस्‍व भी आगे 1700 करोड़ से 17000 करोड़ तक पहुंच सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago