होम / बिजनेस / गिर रहा इस कंपनी का शेयर, पर जल्द देगा 82 प्रतिशत रिटर्न; ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

गिर रहा इस कंपनी का शेयर, पर जल्द देगा 82 प्रतिशत रिटर्न; ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

Ashoka Buildcon के शेयर अभी भले ही गिर रहे हैं, पर बहुत जल्द इसमें तेजी से बदलाव होने वाले हैं. जानिए ब्रोकरेज हाउस ने क्या रखा टारगेट प्राइस?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एक ऐसी कंपनी, जिसकी दूसरी तिमाही के नतीजे खराब रहे. सभी मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा खराब रहा, फिर भी एक ब्रोकरेज फर्म ऐसा भी है, जिसने इस कंपनी पर भरोसा जताते हुए अपनी रिपोर्ट में इसे BUY रेटिंग दी है. इस कंपनी का नाम है- Ashoka Buildcon और इसपर ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities भरोसा दिखाया है.

कंपनी की दूसरी तिमाही के नतीजे
सबसे पहले बात करते हैं, 30 सितंबर, 2022 को समाप्त हुई कंपनी की दूसरी तिमाही (Q2FY23) के रिजल्ट में क्या सामने आया. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कंपनी के मुनाफे में 20 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई. Q2FY23 में कंपनी का रेवेन्यू 12.8 अरब रुपये, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.1 अरब रुपये और नेट प्रॉफिट 0.7 अरब रुपये रहा है. इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला और इसमें तेजी से गिरावट देखी गई.

निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद HDFC Securities ने क्यों जताया भरोसा?
HDFC Securities ने  15 नवंबर को अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उसने कहा है कि कंपनी के नतीजे सभी मोर्चे पर अनुमान से काफी कम रहे, लेकिन Q4 तक स्थिति में काफी सुधार हो जाएगी. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी की चेन्नई ORR और 5 BOT एसेट्स सेल्स डील Q4FY23 तक पूरा होने की उम्मीद है. HDFC Securities ने बताया कि इस वित्त वर्ष में कंपनी को अभी तक 30 अरब रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं. उसकी कुल ऑर्डर बुक भी 149 अरब रुपये हो गई है, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी 2022 के रेवेन्यू का 3.3 गुना है.

इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि दूसरी छमाही में कंपनी ने 25 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्लान बनाया है और अपने रेवेन्यू में पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद जताई है. यही कारण है कि HDFC सिक्योरिटीज ने Ashoka Buildcon के स्टॉक BUY की रेटिंग दी है.

क्या रखा टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Ashoka Buildcon के शेयरों में गिरावट बहुत ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली है. यह गिरावट अस्थायी है. इसके शेयरों में आने वाले समय में मौजूदा स्तर से 82 प्रतिशत से भी अधिक की तेजी आने की पूरी उम्मीद है और इसका टारगेट प्राइस 134 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया है.

शेयर बाजार में क्या स्थिति
आपको बता दें कि Ashoka Buildcon के शेयरों पिछले एक महीने में करीब 3.10 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि पिछले एक साल में इसके शेयर का भाव करीब 27.83 प्रतिशत गिरा है. 16 नवंबर, 2022 की बात करें तो इसके शेयर 72 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं.

VIDEO : सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago