✕

होम / बिजनेस / भारी उठापटक के साथ कल बंद हुआ बाजार, जानिए आज कैसे रहेगी मार्केट के आसार?

भारी उठापटक के साथ कल बंद हुआ बाजार, जानिए आज कैसे रहेगी मार्केट के आसार?

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 0.037 फीसदी की गिरावट के साथ 75,939.18 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई 0.054 फीसदी लुढ़ककर 22,932.90 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय बाजार ने चौथे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रखी और कल यानि 19 फरवरी को भारी उठापटक के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी 22,900 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑटो, सेमीकंडक्टर और फार्मास्युटिकल आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा के बाद निवेशक सतर्क रहे. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 75,939.18 पर और निफ्टी 12.40 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 22,932.90 पर बंद हुआ.

डॉ रेड्डीज लेब्स, टीसीएस, एचयूएल, इंफोसिस, अडानी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे. जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और आयशर मोटर्स आपके टॉप गेनर रहे. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 2.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेहतर प्रदर्शन किया. सेक्टोरल इंडेक्सों में आईटी इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत और फार्मा इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई. जबकि मीडिया, एनर्जी, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स में 1-2 प्रतिशत की बढ़त हुई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Bikaji Foods International, Aegis Logistics, JBM Auto, Tata Investment, RVNL, Capri Global और Mazagon Dock Ship हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने CreditAccess Grameen, Archean Chemical, PTC Industries, Concord Biotech, Shyam Metalics and Energy, Godfrey Philips और Adani Green Energy के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 20 फरवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में BHARAT FORGE, Awfis Space Solutions, Sundaram-Clayton Ltd, BCL INDUSTRIES, JBM AUTO, Just Dial, Waaree Energies, ANDURIL INDUSTRIES, Orchid Pharma, CEAT, Medicamen Biotech Ltd जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

4 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

4 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

8 hours ago