✕

होम / बिजनेस / देश के इस अस्पताल की बदलेगी सूरत, Tata Group करने जा रहा 500 करोड़ रुपये का निवेश

देश के इस अस्पताल की बदलेगी सूरत, Tata Group करने जा रहा 500 करोड़ रुपये का निवेश

Tata Group का यह नया कदम हेल्थकेयर क्षेत्र में एक और मजबूत योगदान साबित होगा, और यह ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल को और भी उन्नत और सशक्त बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Grop) अपने हेल्थ सेक्टर में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है. इस दिशा में ग्रुप ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर और भी मजबूत होगा. इस निवेश के माध्यम से टाटा ग्रुप हॉस्पिटल में तकनीकी सुधार और बेहतर सुविधाओं के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा. तो आइए जानते हैं टाटा ग्रुप की पूरी प्लानिंग क्या है?

हॉस्पिटल के बोर्ड में बदलाव 

टाटा ग्रुप ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के बोर्ड में बदलाव की भी घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, दिग्गज बैंकर दीपक पारिख को रिप्लेस करेंगे और 1 अक्टूबर 2025 से ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे. हालांकि, हॉस्पिटल के नाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन टाटा के नाम को कहीं न कहीं जोड़ा जा सकता है. अनुमान है कि इसका नाम "Breach Candy, A Tata Sons Associate" रखा जा सकता है.

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं 

टाटा ग्रुप का यह निवेश हॉस्पिटल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और वहां की सुविधाओं को उन्नत करने के लिए किया जा रहा है. इसमें नए तकनीकी उपकरणों और अन्य सुधारों की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. टाटा ग्रुप का तीसरा हेल्थकेयर प्रोजेक्टयह ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में टाटा ग्रुप का तीसरा हेल्थकेयर प्रोजेक्ट होगा. इससे पहले, टाटा ने मुंबई के परेल में कैंसर रिसर्च और ट्रीटमेंट के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर और महालक्ष्मी में जानवरों के इलाज के लिए एक हॉस्पिटल स्थापित किया था.

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल का ऐतिहासिक महत्व  

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई में स्थित एक निजी हॉस्पिटल है, जिसकी स्थापना 1946 में यूरोपियन हॉस्पिटल ट्रस्ट द्वारा की गई थी. यह देश का पहला हॉस्पिटल था, जिसमें 1998 में एमआरआई सुविधा शुरू की गई थी. हॉस्पिटल में कई प्रमुख हस्तियों का इलाज भी हुआ है, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, धीरूभाई अंबानी, और रतन टाटा का इलाज शामिल है.  

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 minutes ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

3 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

3 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

7 hours ago