✕

होम / बिजनेस / दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के करीब पहुंच रहे हैं ईलॉन मस्क

दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के करीब पहुंच रहे हैं ईलॉन मस्क

टेस्ला के CEO ईलॉन मस्क एक बार फिर दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के करीब पहुंच रहे हैं. ईलॉन और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट के बीच अब अंतर और कम हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिसंबर 2022 में लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन ग्रुप की मूल कंपनी LVMH के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट ने टेस्ला और स्पेस एक्स के CEO ईलॉन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ताज छीन लिया था. लेकिन अब ईलॉन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ताज अपने नाम कर सकते हैं. इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरर टेस्ला में 70% की वृद्धि की बदौलत ईलॉन मस्क दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के और करीब पहुंच गए हैं.

सिर्फ अमीर ही नहीं दानी भी हैं ईलॉन

हालांकि ईलॉन को फ्रेंच लग्जरी ब्रांड टाइटन को पीछे छोड़ने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है. ईलॉन ने इस हफ्ते खुलासा किया कि अगस्त 2022 से दिसंबर 2022 के बीच उन्होंने टेस्ला के 11.6 मिलियन शेयर्स को बेनामी चैरिटेबल को दे दिया था. ईलॉन द्वारा जब इन शेयर्स को दान किया गया तब इन शेयर्स की कीमत 1.9 बिलियन डॉलर्स के आस पास थी. दुनिया के सबसे अमीर आदमी के ताज की तरफ ईलॉन के बढ़ते कदमों का खुलासा तब हुआ है जब 51 साल के ईलॉन और बर्नार्ड अरनॉल्ट के बीच 10 बिलियन डॉलर्स से भी कम अंतर रह गया है. इसके पीछे की वजह टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग है.

एक वक्त पर 300 बिलियन डॉलर्स थी ईलॉन संपत्ति

हाल ही में की गयी डोनेशन के बाद ईलॉन की संपत्ति 184 बिलियन डॉलर्स के आस पास दर्ज की गयी है. ट्विटर खरीदने से पहले साल 2021 में ईलॉन की संपत्ति 300 बिलियन डॉलर्स के आस पास थी जो अभी दर्ज की गयी संपत्ति से काफी ज्यादा है. साथ ही इस साल ईलॉन की संपत्ति में लगभग 50 बिलियन डॉलर्स की वृद्धि दर्ज की गयी है. ईलॉन, टेस्ला के CEO होने के साथ साथ कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर भी हैं. साल 2021 में उन्होंने लगभग 5.7 बिलियन डॉलर्स की कीमत वाले शेयर्स का दान किया था जो उस वक्त इतिहास में किया गया सबसे बड़ा दान था.

जितने बड़े एसेट्स उतने बड़े परोपकारी

टेस्ला के एसेट्स में वृद्धि का मतलब है कि ईलॉन को अब और अधिक परोपकारी होना पडेगा. हर साल अमेरिका में प्राइवेट फाउंडेशनों को अपने 5% एसेट्स का दान करना होता है. लेकिन देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी होने के बावजूद भी स्टाफ के तौर पर ईलॉन की चैरिटेबल शाखा अभी बहुत छोटी है. हाल ही में इस चैरिटेबल शाखा ने अपने टैक्स फॉर्म्स में ईलॉन को सबसे प्रमुख और उनके अलावा जेरेड बिर्चल एवं मटिल्डा साइमन को निर्देशकों के रूप में लिस्ट किया था लेकिन इनके अलावा इस लिस्ट में और कई कर्मचारी शामिल नहीं था.

यह भी पढ़ें: ऐसे कैसे निवेशकों का विश्वास हासिल करेंगे Adani? इस फैसले पर उठ रहे सवाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

1 day ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

18 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago