✕

होम / बिजनेस / टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स की धमाकेदार लिस्टिंग, अनुमान से 28% ऊंचे खुले शेयर

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स की धमाकेदार लिस्टिंग, अनुमान से 28% ऊंचे खुले शेयर

टाटा मोटर्स के डीमर्जर और नई इकाई TMCVL की सफल लिस्टिंग भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए एक बड़ा संकेत है. यह न केवल कंपनी की रणनीतिक दिशा को स्पष्ट करता है, बल्कि निवेशकों के लिए दीर्घकालिक वैल्यू क्रिएशन की संभावना भी बढ़ाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

टाटा ग्रुप की प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के डीमर्जर के बाद उसकी नई इकाई टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMCVL) ने मंगलवार को बाजार में शानदार शुरुआत की. एनएसई पर कंपनी के शेयर 335 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके अनुमानित मूल्य 260.75 रुपये से करीब 28% अधिक है. यह लिस्टिंग टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद का अहम पड़ाव है. कंपनी ने 1 अक्टूबर 2025 से डीमर्जर को प्रभावी किया था और 12 नवंबर को इसके कमर्शियल व्हीकल बिजनेस की लिस्टिंग पूरी की.

निवेशकों को मिले इतने शेयर

डीमर्जर स्कीम के तहत 14 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट रखी गई थी. उस दिन जिन निवेशकों के पास टाटा मोटर्स के शेयर थे, उन्हें हर एक शेयर के बदले टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMCVL) का एक शेयर मिला. बुधवार को खबर लिखे जाने तक इसके शेयर 25.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 327 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. 

अब अलग-अलग कंपनियों के रूप में काम करेंगे दोनों बिजनेस

इस पुनर्गठन के बाद, टाटा मोटर्स का कमर्शियल व्हीकल कारोबार अब TMCVL के तहत चलेगा, जबकि पैसेंजर व्हीकल्स (PV), इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) डिवीजनों को **टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV)** के अंतर्गत लाया गया है. TMPV एक अलग सूचीबद्ध (लिस्टेड) कंपनी बनी रहेगी.

बीएसई के अनुसार, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 368 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर ‘T’ ग्रुप की सिक्योरिटीज के तहत ‘TMCVL’ टिकर पर ट्रेडिंग के लिए स्वीकार किए गए हैं. शुरुआती 10 सत्रों में यह शेयर ‘ट्रेड-फॉर-ट्रेड’ सेगमेंट में रहेगा, यानी इस दौरान केवल डिलीवरी आधारित लेनदेन की अनुमति होगी.

निवेशकों को क्या करना चाहिए

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, डीमर्जर के बाद रिटेल और संस्थागत दोनों निवेशक अपने पोर्टफोलियो को एडजस्ट करेंगे, जिससे कुछ समय तक शेयर में उतार-चढ़ाव संभव है. टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की मजबूत बाजार हिस्सेदारी, बेहतर कैश फ्लो और इटली की Iveco के रणनीतिक अधिग्रहण के कारण लंबी अवधि में यह शेयर आकर्षक रह सकता है. विशेषज्ञों का सुझाव है कि लंबी अवधि के निवेशक शेयर को होल्ड करने पर विचार कर सकते हैं, जबकि शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स को कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए.

एक्सपर्ट्स को दिख रहा है वैल्यू क्रिएशन का मौका

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि टाटा मोटर्स के डीमर्जर से दोनों कंपनियों के लिए वैल्यूएशन अधिक पारदर्शी होगा. ICICI सिक्योरिटीज के पंकज पांडे के अनुसार, “हम उम्मीद करते हैं कि CV बिजनेस FY27 के अनुमान पर लगभग 11x EV/EBITDA पर ट्रेड करेगा, जो करीब 300 रुपये प्रति शेयर के उचित मूल्य का संकेत देता है.” नोमुरा ने TMPV और TMCVL का मूल्यांकन लगभग बराबर बताया क्रमशः 367 रुपये और 365 रुपये प्रति शेयर. हालांकि, उसने इंडेक्स रीबैलेंसिंग और पोर्टफोलियो एडजस्टमेंट के कारण अल्पकालिक उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है. YES सिक्योरिटीज ने इस कदम को “वैल्यू अनलॉकिंग अपॉर्च्युनिटी” बताया, जबकि बोनांजा रिसर्च की खुशी मिस्त्री ने कहा कि इस बंटवारे से दोनों कंपनियों को अपने-अपने बिजनेस पर ज्यादा केंद्रित ध्यान देने का मौका मिलेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

8 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

10 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

11 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

12 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

8 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

7 minutes ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

3 hours ago