✕

होम / बिजनेस / Tata Group ने किया 3 कंपनियों का मर्जर, विलय से कंपनी को इस तरह होगा फायदा

Tata Group ने किया 3 कंपनियों का मर्जर, विलय से कंपनी को इस तरह होगा फायदा

TPCL ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरीज- टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड, नॉरिशको बेवरेजेज लिमिटेड और टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड का कंपनी में विलय कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रोजमर्रा के उपयोग वाली घरेलू वस्तुएं बनाने वाली FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड (TPCL) ने एनसीएलटी और अन्य नियामकीय मंजूरियां प्राप्त करने के बाद अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों का विलय कर दिया है. टाटा समूह की एफएमसीजी इकाई के एक बयान के अनुसार, टीसीपीएल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों- टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड, नॉरिशको बेवरेजेज लिमिटेड और टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड का कंपनी में विलय कर दिया है.

इन कंपनियों का किया मर्जर

टाटा ग्रुप की एफएमसीजी यूनिट के एक बयान के अनुसार, टीसीपीएल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों- टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड, नॉरिशको बेवरेजेज लिमिटेड और टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड का कंपनी में विलय कर दिया है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि योजना के खंड 17 के तहत उल्लिखित शर्तें, जिसमें संबंधित कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास फॉर्म आईएनसी-28 में आदेश की प्रमाणित प्रतियां दाखिल करना शामिल है, विधिवत रूप से पूरी हो गई हैं. तदनुसार, योजना के अनुसार, योजना (विलय की) की प्रभावी तिथि एक सितंबर, 2024 है.

क्या होगा फायदा?

कंपनी ने कहा कि कानूनी इकाई संरचना के इस समेकन से दक्षता और तालमेल को बढ़ावा मिलेगा. टीसीपीएल के सेक्शन में चाय, कॉफी, पानी, आरटीडी, नमक, दालें, मसालें, पकाने और खाने के लिए तैयार उत्पाद, नाश्ता आदि शामिल हैं. कंपनी ने आगे कहा कि इन व्यावसायिक इकाइयों के लिए परिचालन संरचना में कोई बदलाव नहीं होगा. ये कंपनियां मिलेट्स प्रोडक्ट्स, रेडी टू ड्रिंक प्रोडक्ट्स और रेडी टू कुक/रेडी टू ईट प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगी.

कंपनी को आया 19.27 लाख रुपए का टैक्स नोटिस

शेयर बाजार में अपनी रेगुलेटर फाइलिंग में टाटा कंज्यूमर्स ने बताया कि बिहार के पटना स्पेशल सेंट्रल के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स द्वारा 19.27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कंपनी ने इस आदेश के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है. वैसे कंपनी का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा देखने को मिल रहा है. मौजूदा साल में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 12 फीसदी से ज्यादा और बीते एक साल में 44 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

8 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

8 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

8 hours ago


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago