✕

होम / बिजनेस / Tata Ev का बड़ा कदम, 2027 तक भारत में 4 लाख चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करने की बनाई योजना

Tata ev का बड़ा कदम, 2027 तक भारत में 4 लाख चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करने की बनाई योजना

Tata ev का यह प्रयास भारत में इलेक्ट्रिक वाहों को बढ़ावा और चार्जिंग की समस्या को हल करने के साथ-साथ पर्यावरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ईवी (Tata ev) ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए चार्जिंग नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह 2027 तक अपने चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या को 4 लाख तक बढ़ा देगी. इस नई पहल के तहत, ‘ओपन कोलैबरेशन 2.0’ फ्रेमवर्क को लागू किया जाएगा, जिससे ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम को तेजी से बढ़ावा मिलेगा और चार्जिंग सुविधाओं में सुधार होगा. तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी की पूरी योजना? 

चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या को दोगुना किया जाएगा

टाटा ईवी ने यह घोषणा की है कि वह अगले दो वर्षों में 30,000 से अधिक पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करेगी, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर दोगुना से भी ज्यादा हो जाएगा. इस पहल का उद्देश्य प्रमुख शहरों और राजमार्गों पर मेगा चार्जर नेटवर्क स्थापित करना है, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान चार्जिंग की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही, कंपनी ने ‘TATA.ev वेरिफाइड चार्जर’ और चार्जिंग हेल्पलाइन शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा है, जो ग्राहकों को भरोसेमंद और सुलभ चार्जिंग अनुभव प्रदान करेगा.

टाटा ईवी का ओपन कोलैबरेशन 2.0 फ्रेमवर्क

टाटा ईवी ने अपने ‘ओपन कोलैबरेशन’ फ्रेमवर्क को 2023 में लॉन्च किया था, जिसमें चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स (CPOs) और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के साथ साझेदारी की गई थी. इसका उद्देश्य हाइवे जैसे जरूरी स्थानों पर चार्जिंग पॉइंट्स बढ़ाना था. इस पहल के परिणामस्वरूप, भारत में पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या सिर्फ 15 महीनों में दोगुनी से ज्यादा हो गई, जो अब 18,000 से ऊपर पहुंच गई है. टाटा ईवी ने अब तक 1.5 लाख से ज्यादा प्राइवेट/होम चार्जर, 2,500 कम्युनिटी चार्जर और 750 चार्जर टाटा डीलरशिप पर स्थापित किए हैं.

चार्जिंग के अनुभव को बेहतर बनाने की योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा ईवी ने अपने चार्जिंग नेटवर्क को और भी सुलभ और विश्वसनीय बनाने के लिए ‘TATA.ev मेगा चार्जर’ पेश करने का निर्णय लिया है. यह चार्जर सुपरफास्ट चार्जिंग और उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं प्रदान करेंगे। कंपनी ने पहले चरण में 500 मेगा चार्जर लगाने का लक्ष्य तय किया है, जो प्रमुख शहरों और हाइवे पर स्थापित किए जाएंगे. ये चार्जर सभी ईवी वाहनों के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन टाटा ईवी के ग्राहकों को विशेष सुविधाएं और कम कीमत पर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी.

टाटा की ओर से सुलभ भुगतान समाधान

चार्जिंग इकोसिस्टम को और सुलभ बनाने के लिए, टाटा ईवी ने एक इंटीग्रेटेड चार्जिंग हेल्पलाइन और निर्बाध भुगतान समाधान की योजना बनाई है. इसके अलावा, पार्टनर CPOs द्वारा चलाए जा रहे मेगा चार्जर्स को IRA.ev ऐप के जरिए आसानी से ढूंढ़ा जा सकेगा और वहीं से भुगतान भी किया जा सकेगा. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने इस योजना पर कहा कि टाटा ईवी ने न केवल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता को बढ़ाया है, बल्कि देशभर में एक मजबूत चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित किया है. अब, ओपन कोलैबरेशन 2.0 के तहत, कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर 4 लाख से अधिक पॉइंट्स तक पहुंचाना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

7 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

7 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

7 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

11 hours ago