✕

होम / बिजनेस / स्वीडन की IKEA उत्तर भारत में करेगी एंट्री, कल से NCR सहित इन शहरों में शुरू होगी ऑनलाइन डिलीवरी!

स्वीडन की IKEA उत्तर भारत में करेगी एंट्री, कल से NCR सहित इन शहरों में शुरू होगी ऑनलाइन डिलीवरी!

1 मार्च से दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में लोग आसानी से IKEA के प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे. साथ ही इससे भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्वीडन (Swedan) की प्रसिद्ध होम फर्निशिंग रिटेलर, आइकिया (IKEA), अब उत्तर भारत में अपनी सेवाएं प्रदान करने जा रही है. कंपनी 1 मार्च से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई शहरों में ऑनलाइन डिलीवरी की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही, आइकिया का उद्देश्य भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है. तो आइए जानते हैं कंपनी की पूरी प्लानिंग क्या है?

इन नए शहरों में पहुंचेंगे आइकिया के प्रोडक्ट

1 मार्च, 2025 से आइकिया की सेवाएं दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के प्रमुख  शहरों में उपलब्ध होंगी. इनमें आगरा, प्रयागराज, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, लुधियाना और वाराणसी जैसे शहर भी शामिल हैं. इन शहरों के ग्राहक अब आइकिया ऐप, वेबसाइट (www.ikea.in) और फोन के जरिए कंपनी के 7000 से अधिक प्रोडक्ट्स को देख और खरीद सकेंगे.

100% इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगी डिलीवरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आइकिया की इस नई पहल में एक महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि डिलीवरी पूरी तरह से 100% इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए की जाएगी. इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि कंपनी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी पूरा किया जाएगा. वर्तमान में, आइकिया भारत के पांच प्रमुख बाजारों में अपनी सेवाएं दे रही है. कंपनी के हैदराबाद, नवी मुंबई और बेंगलुरु में तीन बड़े-फॉर्मेट स्टोर हैं, और वर्ली में एक सिटी स्टोर भी मौजूद है. अब, उत्तर भारत में इस नए विस्तार से कंपनी का भारत में व्यवसाय और अधिक गति पकड़ने की उम्मीद है.

भारत में विस्तार के लिए आइकिया की योजना

आइकिया इंडिया की सीईओ और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, सुजैन पल्वरर, ने कहा है कि हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोलने के बाद से हमें उत्तर भारत से निरंतर अच्छा रिस्पांस मिल रहा था. हमारे B2B चैनलों के माध्यम से इन शहरों से सैकड़ों ऑर्डर आ रहे हैं, और सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं. हम IKEA को उत्तर भारत में लॉन्च करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पल्वरर ने यह भी कहा है कि चाहे वह कई पीढ़ियों का रहन-सहन हो, कम खर्च में रहन-सहन हो, बच्चों की परवरिश हो या छोटी जगहों का बेहतर इस्तेमाल हो, भारतीय घरों की खास जरूरतों को समझते हुए हमारा लक्ष्य उत्तर भारत में उपयोगी समाधान लाना है. इसके साथ ही, हम जल्द ही इस क्षेत्र में अपने स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं.

ई-कॉमर्स की बढ़ती अहमियत

आईकिया की बिक्री का 30% हिस्सा अब ऑनलाइन प्लेटफार्मों से हो रहा है. पल्वरर ने बताया कि ई-कॉमर्स अब भारत में आइकिया के लिए एक शक्तिशाली और तेजी से बढ़ता हुआ चैनल बन गया है. इस चैनल का इस्तेमाल करके कंपनी ने अपनी पहुंच को बढ़ाया है और ग्राहकों तक अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से पहुंचाया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

22 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

31 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

51 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago