होम / बिजनेस / Mamaearth के IPO पर सस्पेंस, सामने आ रहीं अलग-अलग खबरें 

Mamaearth के IPO पर सस्पेंस, सामने आ रहीं अलग-अलग खबरें 

मामाअर्थ के आईपीओ होल्ड करने की खबर ऐसे समय पर आई है जब दो कंपनियों ने अपने आईपीओ को होल्ड कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्किन केयर कंपनी मामाअर्थ (Mamaearth) के आईपीओ पर सस्पेंस पैदा हो गया है. मीडिया में इसे लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शेयर मार्केट की कमजोर स्थिति को देखते हुए कंपनी ने अपने आईपीओ को फिलहाल होल्ड कर दिया है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में आईपीओ होल्ड करने की खबर को गलत बताया गया है. बता दें कि मामाअर्थ के प्रमोटर्स में शार्क टैंक इंडिया की चर्चित जज गजल अलघ (Ghazal Alagh) भी शामिल हैं.

2016 में हुई थी शुरुआत
इस कंपनी की शुरुआत वरुण और गजल अलघ ने 2016 में की थी. कुछ वक्त पहले कंपनी वैल्यूएशन को लेकर काफी बवाल मचा था. यह कहा गया था कि कंपनी 3 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर आईपीओ लाना चाहती है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शेयर बाजार में नरमी को देखते हुए फिलहाल मामाअर्थ ने IPO का फैसला टाल दिया है. कंपनी सही समय का इंतजार कर रही है, ताकि आईपीओ को उम्मीद के अनुरूप सफलता मिल सके. 

जल्द मंजूरी की उम्मीद
वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि IPO टालने की खबर गलत है. इस रिपोर्ट में वरुण अलघ के हवाले से बताया गया है कि कंपनी अपनी IPO की योजना के साथ आगे बढ़ रही है और अगले महीने तक सेबी की मंजूरी मिलने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी कहा कि मामाअर्थ की सबसे बड़ी इन्वेस्टर Sequoia कंपनी के आईपीओ में कोई भी हिस्सेदारी नहीं घटाएगी और आईपीओ के बाद फाउंडरों के पास उनके हिस्से के 97 फीसदी से अधिक शेयर रहेंगे. गौरतलब है कि मामाअर्थ के आईपीओ होल्ड करने की खबर ऐसे समय पर आई है जब फैबइंडिया सहित दो कंपनियों ने अपने आईपीओ को होल्ड कर दिया है.

कौन-कौन हैं इन्वेस्टर्स?
कुछ वक्त पहले Mamaearth ने Sequoia और बेल्जियम की Sofina से फंडिंग जुटाई थी. तब कंपनी की वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी. कंपनी के अन्य निवेशकों में Evolvence, Fireside Ventures, Stellaris Venture Partners, Snapdeal के फाउंडर कुणाल बहल, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रोहित कुमार बंसल शामिल हैं. कंपनी फेशवॉश, शैम्पू, हेयर ऑयल जैसे टॉक्सिक फ्री प्रोडक्ट बनाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

16 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

19 hours ago