होम / बिजनेस / शेयर बाजार आज भी लगाएगा दौड़, खबरों के दम पर इन शेयरों में लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार आज भी लगाएगा दौड़, खबरों के दम पर इन शेयरों में लगा सकते हैं दांव

विदेशी बाजारों से संकेत बेहतर हैं, घरेलू बाजारों में आपको कई ऐसे शेयर हैं जिनपर आपको नजर रखनी चाहिए

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: गुरुवार को अच्छी तेजी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज भी विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजार गुरुवार को Tesla के शानदार नतीजों के दम पर बढ़त के साथ बंद हुए हैं. Nasdaq करीब 1.4 परसेंट की बढ़त के साथ, S&P 500 9 जून के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर और डाओ जोंस भी करीब आधा परसेंट चढ़कर बंद हुआ है. SGX Nifty की शुरुआत भी पॉजिटिव जोन में हुई है. 

विदेशी बाजारों से बेहतर संकेत

विदेशी बाजारों से भले ही संकेत बेहतर हों, लेकिन घरेलू बाजारों में आपको किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, कौन से ऐसे शेयर हैं जो खबरों के दम पर आपको मुनाफा कमाकर दे सकते हैं, चलिए एक नजर डालते हैं. 

कल आए नतीजे, आज फोकस में

CanFin Homes ने कल अपने जून तिमाही के नतीजे जारी किए, मुनाफा 49 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है, जबकि ब्याज से आय NII में 38 परसेंट का उछाल दिखा है. आज इसके शेयरों पर नजर रखनी चाहिए. 
RBL Bank ने भी कल नतीजे पेश किए, NII में 6 परसेंट का इजाफा हुआ है, कंपनी घाटे से मुनाफे में लौट आई है. कंपनी ने बाजार के अनुमान के मुताबिक ही नतीजे दिए हैं, इसके शेयरों पर आज फोकस बनाकर रखना चाहिए. 
Mphasis को जून तिमाही में 2.6 परसेंट का इजाफा हुआ है. आय में 4.1 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. मार्जिन 15.2 परसेंट पर सपाट रहा है. 
Persistent Systems के नतीजे भी बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ही रहे हैं. मुनाफा 5.5 परसेंट बढ़ा है, आय में भी 14.7 परसेंट का इजाफा दर्ज हुआ है. 

आज आएंगे नतीजे

Ultratech Cement, JSW Steel, Reliance, Atul Limited, Crompton Greaves, Bandhan Bank जैसी कंपनियों के नतीजे आज आएंगे, इनके शेयरों पर भी नजर रखने की जरूरत है. 

खबरों के दम पर कहां होगा एक्शन 
Biocon पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि इनकी हैदराबाद यूनिट को USFDA ने तीन आपत्तियां जारी की हैं. 
Indoco Remedies आज फोकस में रहेगा, क्योंकि USFDA ने Anacipher CRO हैदराबाद में अपनी जांच पूरी कर ली है. इस जांच में कोई भी आपत्तियां सामने नहीं आई हैं.  
Emami Cannis Lupus Services में 30 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगी, इस पर नजर बनाकर रखिएगा शेयरों में हरकत दिख सकती है 
NLC India को तमिलनाडु में 2 प्रोजेक्ट में निवेश की योजनाओं को बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. कंपनी करीब 15,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Spicejet की 26 नई उड़ानें आज से शुरू होने वाली है, कंपनी के शेयरों पर इस खबर के दम पर कुछ हलचल दिख सकती है. 
एविएशन कंपनियों के लिए सरकार का आदेश है कि बोर्डिंग पास के लिए यात्रियों से अतिरिक्त पैसा नहीं ले सकती है, इसका असर SpiceJet, Interglobe Aviation पर दिख सकता है. 
SRF पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि 562 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान होने वाला है. कंपनी 4 मैन्यूफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स पर निवेश करने वाली है. 
Quick Heal 150 करोड़ के बायबैक करने वाली है. 50 लाख शेयरों का बायबैक 500 रुपये प्रति शेयर पर होगा.     
Welspun Corp ने गुजरात के अंजर में नया प्लांट शुरू किया है. ये शेयर भी फोकस में रहने वाला है 
Bharti Airtel के 7.12 करोड़ प्रेफ्रेंशियल शेयरों की आज लिस्टिंग होगी. 
GMM Pfaudler के बोनस शेयरों की भी आज लिस्टिंग है
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास सालाना बैंकिंग कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, उनके भाषण पर नजर रखनी चाहिए. 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिगेरट, बीड़ी जैसे उत्पादों की पैकेजिंग के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. ये गाइडलाइंस 1 दिसंबर 2022 से लागू होंगी. ITC, Godfrey Phillips के शेयरों पर इस खबर का असर दिख सकता है. 
Tube Investment पर फोकस रखिएगा क्योंकि इसकी सब्सिडियरी IPL Tech Electric में 65.2 परसेंट की हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है, इसमें कंपनी 246 करोड़ रुपया का निवेश करेगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

11 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

3 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

2 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

11 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

2 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.