होम / बिजनेस / शेयर बाजार में आज कहां होगी हलचल, खबरों के दम पर चलेंगे कौन से शेयर?

शेयर बाजार में आज कहां होगी हलचल, खबरों के दम पर चलेंगे कौन से शेयर?

आज कई F&0 कंपनियों के नतीजे आएंगे, आज ग्लोबल मार्केट्स में दो बड़े इवेंट्स पर नजर रखनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं, आज भारतीय बाजारों के लिए विदेशी बाजारों से संकेत मिले जुले हैं. डाओ जोंस निचले स्तरों से 220 अंक रिकवर होकर करीब करीब सपाट ही बंद हुआ है. SGX Nifty आज सपाट कारोबार करता दिख रहा है. बाजार के लिए अच्छी बात ये है कि बीते तीन दिनों से FIIs ने अच्छी खरीदारी की है. कल FIIs ने करीब 1800 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी. 

BoJ, ECB की पॉलिसी आज

आज ग्लोबल मार्केट्स में दो बड़े इवेंट्स पर नजर रखनी चाहिए, आज ECB यानी यूरोपियन सेंट्रल बैंक की पॉलिसी जारी होगी, 11 साल बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा, दूसरी ओर बैंक ऑफ जापान भी आज अपनी पॉलिसी जारी करेगा. इसके अलावा नतीजों और खबरों के दम पर किन शेयरों में हलचल देखी जा सकती है एक नजर उन पर भी डाल लेते हैं. 

कल आए नतीजे, आज दिखेगा असर 
कल दिग्गज IT कंपनी Wipro के पहली तिमाही के नतीजे आए थे, नतीजे अनुमान के हिसाब से कमजोर आए हैं. आय में 3 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और मुनाफा 17 परसेंट गिरा है. आज विप्रो के शेयरों में नतीजों का असर दिख सकता है. Oracle के नतीजे ठीक ठाक आए हैं, आय में करीब 10 परसेंट का उछाल दर्ज किया गया है, हालांकि मुनाफे पर दबाव दिखा है. 

IndusInd Bank के नतीजे अच्छे आए हैं. NII में करीब 16 परसेंट का इजाफा देखने को मिला है, जबकि मुनाफा 60 परसेंट उछला है. AU Small Finance Bank ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं, NII में 35 परसेंट का उछाल दर्ज हुआ है, मुनाफा 32 परसेंट बढ़ा है. Ceat के नतीजे अनुमान से थोड़ा कमजोर आए हैं, रेवेन्यू 48 परसेंट उछला है, सालाना आधार पर मार्जिन में 3 परसेंट की गिरावट दर्ज हुई है. मुनाफा भी 62 परसेंट नीचे आया है. 

इसके अलावा कल Hvells India के भी नतीजे आए थे, नतीजे मिले-जुले रहे हैं. कंपनी का मुनाफा 3.4 परसेंट और आय में 63 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है. Tata Communications के नतीजे कमजोर आए हैं, रेवेन्यू और EBITDA बिल्कुल फ्लैट रहे हैं. जबकि मुनाफा करीब 49 परसेंट उछला है. Gland Pharma के नतीजे कमजोर आए हैं. कंपनी की आय 26 परसेंट गिरी है जबकि मुनाफा 35 परसेंट घटा है. 

आज नतीजों पर नजर 
आज कई F&0 कंपनियों के नतीजे आएंगे. जिसमें Canfin Homes, Mphasis, PVR, Persistent Systems, RBL Bank, Indiamart शामिल हैं, इसलिए इन कंपनियों पर नजर बनाकर रखिएगा. 

खबरों के दम पर चलेंगे शेयर 
अब एक नजर खबरों के दम पर जो शेयर आज चल सकते हैं. 
1- आपको Hindalco पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि दुनिया की ग्लोबल एल्यूमीनियम कंपनी Alcoa ने कल उम्मीद से कहीं बेहतर नतीजे पेश किए हैं. इसके अलावा कंपनी ने 50 करोड़ डॉलर के शेयर बायबैक का ऐलान किया है. इसका असर भारतीय कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. क्योंकि Alcoa का प्रदर्शन ग्लोबल एल्यूमीनियम और एल्यूमिना की कीमतों पर निर्भर करता है, और यही भारतीय कंपनियों के लिए भी है. 
2- इसके अलावा एक कंपनी Sonata Software पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि 25 जुलाई की बोर्ड बैठक में बोनस शेयर के लिए प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. 
4- Som Distilleries के शेयर में भी आज हलचल दिख सकती है. कंपनी 40 लाख वॉरंट्स 72 रुपये के भाव पर जारी करेगी. कंपनी कन्वर्टिबल वॉरंट्स के जरिए फंड जुटाना चाहती है. 
5- CSL Finance कंपनी जो अबतक BSE पर लिस्टेड थी अब इसकी ट्रेडिंग आज से NSE पर भी शुरू होगी. 
6- Torrent Pharma के 16.92 करोड़ बोनस शेयरों की आज लिस्टिंग होगी. 
7- SBI पर नजर बनाकर रखिएगा क्योंकि बोर्ड ने 11,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है. 
8- स्मॉलकैप कंपनी Ador Welding को 3- ONGC, Uran से 145 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है. 
9- Nykaa ने ब्यूटी प्रोग्राम लॉन्च करने के लिए Estee Lauder के साथ एक करार किया है, इस पर नजर बनाकर रख सकते हैं

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

3 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

4 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

4 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

4 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

37 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

46 minutes ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

51 minutes ago