✕

होम / बिजनेस / महाशिवरात्रि पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE और BSE में नहीं होगा कोई कारोबार

महाशिवरात्रि पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE और BSE में नहीं होगा कोई कारोबार

आज महाशिवरात्रि का त्योहार है, यह त्योहार देश-दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है. इस कारण देश के कई हिस्सों में सार्वजनिक अवकाश होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज यानी बुधवार, 26 फरवरी, 2025 को दुनियाभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर कई जगह सरकारी संस्थाएं बंद रहती हैं. अगर आप शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं या इसमें रुचि रखते हैं तो आपको जानना चाहिए कि महाशिवरात्रि पर मार्केट खुलेगी या नहीं. शेयर मार्केट की छुट्टियों के बारे में BSE और NSE साल शुरू होने से पहले ही लिस्ट जारी कर देते हैं. इस लिस्ट के अनुसार आज महाशिवरात्रि पर शेयर मार्केट बंद रहेगी. BSE और NSE, किसी में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख त्योहार है, जो फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, शिवरात्रि के लिए पूरी रात जागरण करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. यहां कारण है कि भक्तगण ये त्योहार हर्ष के साथ मनाते हैं.

2025 में शेयर बाजार कब-कब बंद रहेगा?

NSE के अनुसार साल 2025 में शेयर मार्केट में कुल 14 छुट्टियां हैं. आज महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद अगली छुट्टी होली पर होगी, इस साल शेयर मार्केट की छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है:

14 मार्च (शुक्रवार):             होली
31 मार्च (सोमवार):             ईद-उल-फितर
10 अप्रैल (गुरुवार):            महावीर जयंती
14 अप्रैल (सोमवार):          अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल (शुक्रवार):           गुड फ्राइडे
1 मई (गुरुवार):                 महाराष्ट्र दिवस
15 अगस्त (शुक्रवार):         स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त (बुधवार):           गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर (गुरुवार):           गांधी जयंती
21 अक्टूबर (मंगलवार):      दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
22 अक्टूबर (बुधवार):         दिवाली (बलिप्रतिपदा)
5 नवंबर (बुधवार):              गुरुनानक देव जयंती
25 दिसंबर (गुरुवार):          क्रिसमस

शेयर बाजार का समय

शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है, इसके पहले प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक होता है. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है. आज बाजार बंद होने की वजह से निवेशकों को अगले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखनी होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

20 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

18 hours ago