होम / बिजनेस / RBI के फैसले से शेयर बाजार नाखुश, शुरुआती बढ़त गंवाकर बड़ी डुबकी लगाई  

RBI के फैसले से शेयर बाजार नाखुश, शुरुआती बढ़त गंवाकर बड़ी डुबकी लगाई  

शेयर बाजार आज सुबह बढ़त के साथ खुला था, लेकिन RBI के रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के ऐलान के साथ उसमें गिरावट शुरू हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) का फैसला पसंद नहीं आया है. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आज आखिरी दिन था. इसके बाद बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया गया. RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है. केंद्रीय बैंक ने इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला लिया है. आरबीआई के इस ऐलान के बाद बाजार में गिरावट देखी जा रही है. 

ऐलान के साथ ही गिरावट 
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. BSE सेंसेक्स में 602.10 प्रतिशत और NSE निफ्टी में 162.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हो चुकी है. आज सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के MPC बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा के साथ ही इसमें गिरावट शुरू हो गई. आरबीआई ने एक बार फिर से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है. इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है. बाजार को उम्मीद थी कि RBI इस बार रेपो रेट में कुछ कमी कर सकता है और जैसे ही ये उम्मीद टूटी बाजार भी लुढ़क गया. 

ये भी पढ़ें - अभी फिलहाल ज्यादा ही चुकानी होगी घर की EMI, RBI से नही मिली राहत

इन कंपनियों के स्टॉक उछले
हालांकि, गिरावट वाले बाजार में भी कुछ कंपनियों के शेयर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उदाहरण के तौर पर Power Grid Corporation of India के शेयरों में खबर लिखे जाने तक 4.57% का उछाल आ गया था. एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर भी ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, ITC, मारुति जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि मंगलवार को बाजार में अच्छी-खासी तेजी आई थी. इसके बाद बुधवार को बाजार लगभग स्थिर रहा और आज इसमें गिरावट देखने को मिल रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

23 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

22 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago