होम / बिजनेस / वित्त मंत्री के Budget से बाजार भी नहीं हुआ खुश, क्यों लाल निशान पर आए Sensex-Nifty?

वित्त मंत्री के Budget से बाजार भी नहीं हुआ खुश, क्यों लाल निशान पर आए Sensex-Nifty?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट शेयर बाजार को बूस्ट नहीं मिला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश किए गए बजट से निराश होने वालों की लिस्ट में शेयर बाजार (Stock Market) भी शामिल हो गया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी दोनों आज यानी बजट वाले दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं. वैश्विक मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बीच उम्मीद अनुरूप बजट नहीं आने से स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव रहा. वित्त मंत्री ने बजट में अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कई ऐलान किए, लेकिन कोई भी बाजार को उनसे कोई समर्थन नहीं मिला.

मार्केट कैप में आई गिरावट
बाजार में आई गिरावट में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 35 लाख करोड़ रुपए कम हो गया. बढ़त के साथ शुरुआत के बाद बजट की घोषणाओं के बीच बाजार से फिसलना शुरू हुआ और आखिरी में सेंसेक्स 106.81 अंकों की गिरावट के साथ 71645.30 और निफ्टी 28.25 अंक लुढ़ककर 21697.45 के लेवल पर आ गया. निफ्टी में मीडिया, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी को छोड़ बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान पर रहे.  

कुछ ज्यादा की थी उम्मीद
वित्त मंत्री ने बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11% की बढ़ोतरी का ऐलान किया, लेकिन को इससे सपोर्ट नहीं मिला. निवेशक कुछ ज्यादा की उम्मीद लगाए बैठे थे, जब उनकी उम्मीद पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी और बाजार नीचे आ गया. वहीं, अमेरिकी फेड से मिले संकेतों ने भी बाजार की चाल प्रभावित की. माना जा रहा है कि मार्च में यूएस फेड शायद ब्याज दरों में कटौती न करे. बता दें कि बजट वाले दिन शेयर बाजार का इतिहास उतार-चढ़ाव वाला रहा है. किसी साल मार्केट ऊपर भागा है, तो किसी साल इसमें गिरावट दर्ज हुई है. सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयरों में से आज केवल 9 ही ग्रीन जोन में बंद हुए, बाकी सब में गिरावट देखने को मिली है.  

Sensex ने किया ऐसा प्रदर्शन
यदि बजट वाले दिन बाजार के इतिहास पर नजर डालें, तो पाएंगे कि इसमें हर साल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 2014 को फरवरी में पेश अंतरिम बजट के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 0.48 प्रतिशत की बढ़त आई थी. वहीं 28 फरवरी 2015 को भी इसमें 0.48 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला था. जबकि, 1 फरवरी 2016 को सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क गया था. 1 फरवरी 2017 को इसमें 1.76 प्रतिशत की तेजी आई. अगले साल यानी 1 फरवरी 2018 को बजट वाले दिन बाजर 0.16 प्रतिशत लुढ़क गया. 1 फरवरी 2019 को यह 0.59% चढ़ा, 5 जुलाई 2019 को 0.99 प्रतिशत नीचे आ गया. इसी तरह, 1 फरवरी 2020 को इसमें 2.43 प्रतिशत की गिरावट आई. 1 फरवरी 2021 को 5% उछाल देखने को मिला. 1 फरवरी 2022 को सेंसेक्स 1.46 प्रतिशत उछला और 1 फरवरी 2023 को इसमें 0.27% गिरावट आई और इस साल भी सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ.

Nifty का ऐसा रहा है रिकॉर्ड 
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सूचकांक निफ्टी 50 की बात करें, तो फरवरी 2014 में बजट के दिन यह 0.41 प्रतिशत ऊपर चढ़ा था. फरवरी 2015 को इसमें 0.65 प्रतिशत की तेजी आई. फरवरी 2016 को यह 0.10% लुढ़का, फरवरी 2017 को 1.81 प्रतिशत ऊपर चढ़ा फिर फरवरी 2018 में 0.10 प्रतिशत नीचे आ गया. फरवरी 2019 को निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई. फरवरी 2020 को यह 2.51 प्रतिशत नीचे आया. फरवरी 2021 को 4.74 प्रतिशत, फरवरी 2022 को यह 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. जबकि पिछले साल बजट वाले दिन इसमें 0.26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago