होम / बिजनेस / WTO में गरमाया स्टील टैरिफ विवाद, भारत और अमेरिका में छिड़ गई नई बहस

WTO में गरमाया स्टील टैरिफ विवाद, भारत और अमेरिका में छिड़ गई नई बहस

भारत और अमेरिका के बीच स्टील और एलुमिनियम टैरिफ को लेकर WTO में शुरू हुआ यह विवाद वैश्विक व्यापार नियमों और सुरक्षा की परिभाषा को नए सिरे से चुनौती दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्टील और एलुमिनियम टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच WTO में व्यापारिक तनाव तेज हो गया है. भारत ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जो टैरिफ लगाए हैं, वे असल में सेफगार्ड मेजर्स की तरह काम कर रहे हैं और WTO नियमों का उल्लंघन करते हैं. इसके जवाब में अमेरिका ने कहा है कि टैरिफ सेक्शन 232 के तहत लगाए गए हैं और ये GATT के सुरक्षा प्रावधानों के तहत वैध हैं. अब यह विवाद WTO में व्यापार बनाम सुरक्षा की बहस का केंद्र बन गया है. 

भारत का आरोप

भारत ने 11 अप्रैल को WTO में औपचारिक रूप से अमेरिका से विचार-विमर्श की मांग की. भारत का तर्क है कि भले ही अमेरिका इन टैरिफ को “राष्ट्रीय सुरक्षा” के नाम पर लगाए, लेकिन वास्तव में इनका प्रभाव सेफगार्ड मेजर्स जैसा ही है. भारत का कहना है कि WTO के नियमों के अनुसार, इस प्रकार के टैरिफ से पहले संबंधित सेफगार्ड कमेटी को जानकारी देना और सदस्यों को बातचीत का अवसर देना आवश्यक होता है. भारत ने आरोप लगाया कि अमेरिका इस प्रक्रिया में विफल रहा.

'सेक्योरिटी क्लॉज' के तहत टैरिफ

अमेरिका ने WTO में अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने “सेक्शन 232” के तहत स्टील और एलुमिनियम पर टैरिफ लगाया है. यह सेक्शन अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. इसके तहत GATT 1944 (जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एंड ट्रेड) के Security Exemption Clause का हवाला दिया गया, जिसमें सदस्य देशों को राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत आयात पर नियंत्रण या शुल्क लगाने की छूट दी जाती है.

छिड़ गई नई बहस

भारत का कहना है कि टैरिफ चाहे जिस भी श्रेणी में रखे जाएं, WTO के नियमों के अनुसार, पारदर्शिता और पूर्व जानकारी देना अनिवार्य है. इस विवाद ने WTO की सेफगार्ड मैकेनिज्म और सिक्योरिटी एग्जेम्प्शन जैसे प्रावधानों की सीमाओं और व्याख्या को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.

क्या है सेक्शन 232?

अमेरिका का सेक्शन 232 एक कानून है, जिसके तहत सरकार यह तय कर सकती है कि किसी उत्पाद का आयात उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है या नहीं. 2018 में इसी कानून के तहत अमेरिका ने भारत समेत कई देशों से आने वाले स्टील और एलुमिनियम उत्पादों पर उच्च शुल्क लगाया था.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

33 minutes ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

33 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago