होम / बिजनेस / Spandana Sphoorty के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही, कितनी सुधरी आर्थिक सेहत?

Spandana Sphoorty के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही, कितनी सुधरी आर्थिक सेहत?

प्रमुख माइक्रो फाइनेंस कंपनी स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड (Spandana Sphoorty Financial Limited) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के PAT में 127% का उछाल देखने को मिला है. साथ ही उसकी इनकम भी 106% बढ़ गई है. कंपनी का कहना है कि सितंबर तिमाही में उसके अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 69% का उछाल आया है.  

इतनी हो गई इनकम
इस वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड का PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 127% बढ़कर 125 करोड़ रहा है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 55 करोड़ रुपए था. कंपनी की इनकम सितंबर तिमाही में 640 करोड़ रही है, जो Q2FY23 में 310 करोड़ थी. यानी इसमें 106% का उछाल आया है. इसी तरह, स्पंदना स्फूर्ति का AUM 9,784 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 5,782 करोड़ था. वहीं, कंपनी के ग्राहकों की संख्या में सालाना आधार पर 183%की वृद्धि हुई है. बता दें कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड एक प्रमुख माइक्रो फाइनेंस संस्थान है.

292 शाखाएं खोलीं
कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक शलभ सक्सेना ने तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि इस तिमाही के दौरान हमारा एयूएम सालाना आधार पर 69% बढ़कर 9,784 करोड़ रुपए हो गया और Disbursements 2,513 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 81% की वृद्धि है. इस दौरान, हमने 3.5 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिससे हमारे कुल ग्राहकों की संख्या 27 लाख हो गई. उन्होंने आगे कहा कि सभी वित्तीय मापदंडों में सकारात्मक रुझान दिखने को मिला है. कंपनी का PAT 127% बढ़कर 125 करोड़ हो गया, GNPA और NNPA Q1FY24 के अंत में क्रमशः 1.63% और 0.49% से बढ़कर 1.40% और 0.42% हो गया है. इसके अलावा, हमने कैलेंडर वर्ष के दौरान 292 शाखाएं खोली हैं, जिससे परिचालन शाखाओं की संख्या बढ़कर 1,407 हो गई है. हम अगले 3 महीनों में अतिरिक्त 110 शाखाएं खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

53 minutes ago