होम / बिजनेस / आज से हो रहे हैं आपकी जेब पर असर डालने वाले ये बड़े बदलाव, क्या आपको है खबर? 

आज से हो रहे हैं आपकी जेब पर असर डालने वाले ये बड़े बदलाव, क्या आपको है खबर? 

नए साल की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव अमल में आ रहे हैं, जिनके बारे में आपको खबर होनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2023 अब बीता हुआ साल हो चुका है और हम 2024 में प्रवेश कर गए हैं. नए साल के पहले दिन से ही कई महत्वपूर्ण बदलाव अमल में आ रहे हैं, जिनसे आप सीधे तौर पर प्रभावित होंगे. उदाहरण के लिए, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों (Commercial Gas Cylinder Price) में मामूली कटौती हुई है. हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें डेढ़ रुपए घटाई गई हैं. 

पहले से महंगी हुईं कारें
नए साल में आपको अपने सपनों की कार के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. देश की अधिकांश ऑटो कंपनियां पहले ही एक जनवरी से कारों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं. इनमें Maruti Suzuki, TATA Motors, Mahindra & Mahindra के साथ-साथ ऑडी इंडिया और मर्सिडीज बेंज इंडिया शामिल हैं. यानी अगर आप इस साल इन कंपनियों की कोई गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको पिछले साल की तुलना में ज्यादा दाम चुकाना होगा.  

ये भी पढ़ें - Gold: इस साल और बढ़ेगी सोने की चमक, इतने पहुंच सकते हैं दाम

UPI से खरीदें शेयर
नए साल में आप UPI के जरिए पेमेंट करके भी शेयर्स खरीद सकेंगे. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक जनवरी 2024 को यानी आज शेयर बाजार के लिए UPI लॉन्च करेगा. इसके बाद निवेशकों के पास UPI के जरिए पेमेंट करके शेयर्स खरीदने का भी विकल्प होगा. फिलहाल, IPO की बिडिंग में UPI से पेमेंट किया जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लॉन्च के बाद सेकेंडरी मार्केट में UPI से खरीद-फरोख्‍त शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा. 

अब केवल डिजिटल KYC
आज से मोबाइल सिमकार्ड से जुड़ा नियम भी बदल रहा है. नए नियम के मुताबिक, एक जनवरी से सिमकार्ड खरीदने के लिए केवल डिजिटल KYC ही मान्य होगी. अब तक सिमकार्ड खरीदने के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था थी, जिसे नए साल में समाप्त कर दिया गया है. वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा. दरअसल, सरकार हर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में बदलाव करती है. एक जनवरी से शुरू हो रही तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर को 0.20% बढ़ाकर 8.2% किया गया है. इसी तरह, तीन साल के सावधि जमा की ब्याज दर में 0.10% का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.