होम / बिजनेस / इस कंपनी ने सबको चौंकाया, अपने प्रेसिडेंट को ही नौकरी से निकाल डाला

इस कंपनी ने सबको चौंकाया, अपने प्रेसिडेंट को ही नौकरी से निकाल डाला

कुछ वक्त पहले जूम ने अपने करीब 1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था और अब प्रेसिडेंट पर गाज गिर गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

छंटनी के मौसम में वीडियो कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म जूम (Zoom) से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया है. इस कंपनी ने अपने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब (Greg Tomb) को ही नौकरी से निकाल दिया है. ग्रेग को Zoom में कुछ महीने पहले ही प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया था. ग्रेग टॉम्ब को क्यों टर्मिनेट किया गया, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की भी छुट्टी की थी. 

नए नाम की घोषणा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ग्रेग टॉम्ब को बिना किसी कारण के नौकरी से निकाला गया है. हालांकि, उन्हें कानून के अनुसार सभी जरूरी लाभ दिए जाएंगे. कंपनी ने अभी चेयरमैन की पोजीशन के लिए किसी नए नाम की घोषणा नहीं की है. ग्रेग को तत्काल प्रभाव से निकाला गया है. जिसका मतलब है कि ऐलान के तुरंत बाद उन्हें ऑफिस छोड़ना पड़ा. इस घटनाक्रम के बाद हर तरफ यही चर्चा है कि आखिर इतने थोड़े से वक्त में ग्रेग टॉम्ब की इस तरह विदाई के क्या कारण हैं?

इतना था वार्षिक वेतन
जून 2022 में जब ग्रेग टॉम्ब जूम से जुड़े थे, तब कंपनी ने फाइलिंग में कहा था कि ग्रेग को 8% के सालाना बोनस के साथ 3.26 करोड़ रुपए वार्षिक सैलरी दी जाएगी. कुछ महीने पहले ही टॉम्ब को प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था. टॉम्ब इससे पहले गूगल सहित सॉफ्टवेयर फर्म SAP और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रोवाइडर विविडो लैब्स से भी जुड़े रहे हैं. इसके अलावा, वह टेक कंपनी प्योर स्टोरेज के बोर्ड के सदस्य भी थे. 

बिजनेस में आई कमी 
इससे पहले, जूम के सीईओ एरिक युआन ने 1,300 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. इसके साथ ही युआन ने कहा था कि वह आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपने वेतन में 98 प्रतिशत की कमी करेंगे. गौरतलब है कि जूम के बिजनेस में कमी आई है. कोरोना महामारी के दौरान, जूम का उपयोग काफी बढ़ गया, क्योंकि लाखों लोग घर पर ही रहे थे. लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद से इसमें गिरावट दर्ज की गई है. यही वजह है कि कंपनी कॉस्ट कटिंग के नाम पर छंटनी कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 minutes ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

3 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

6 hours ago