होम / बिजनेस / Adani सहित आज इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, मजबूती के हैं संकेत 

Adani सहित आज इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, मजबूती के हैं संकेत 

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को कारोबार उम्मीद के अनुरूप हुआ. इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 122.75 अंक की तेजी के साथ 62,969.13 और NSE निफ्टी 35.20 अंक की बढ़त के साथ 18,633.85 के लेवल पर बंद हुआ. स्टॉक मार्केट में पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार से तेजी कायम है. इस अवधि में सेंसेक्स में 1,195 अंक और निफ्टी में 348 अंकों की मजबूत आई है. आज यानी बुधवार को भी बाजार में तेजी की संभावना है.

MACD का रुझान
अब बात करते हैं मूमेंटम इंडिकेटर MACD के रुझानों की. MACD तेजी और गिरावट के संकेत वाले शेयरों के बारे में बताता है. तेजी के संकेत वाले शेयरों में आज Tata Steel, REC, Marksans Pharma, NTPC और India Cements शामिल हैं. वहीं, Apollo Hospitals, Samvardhana Motherson, Stove Kraft, DLF और GMDC में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. टाटा स्टील का शेयर मंगलवार को 1.38% की गिरावट के साथ 106.95 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसने 1.62% का रिटर्न दिया है.

मजबूत हुई बैलेंसशीट  
अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज उछाल आ सकता है. इसकी वजह है कंपनी के मुनाफे में इजाफा. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में 1,158.9 करोड़ रुपए पहुंच गया है. साल-दर-साल के आधार पर कंपनी के ऑपरेशनल रिवेन्यु में भी 40% की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी तरह, अडानी ट्रांसमिशन का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2022-23 की मार्च तिमाही के दौरान 85.48% बढ़कर 439.60 करोड़ हो गया है. लिहाजा इस कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल सकती है.

इन पर रखें नजर
HDFC Life Insurance, Lupin, Coal India और Torrent Pharmaceuticals के शेयरों पर भी आज नजर रखें. टॉरेंट फार्मा ने मार्च, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 287 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हासिल किया है. वहीं, कोल इंडिया लिमिटेड ने गैर-कोकिंग कोयले की कीमतों में 8% का इजाफा किया है, जिससे कंपनी को 2,703 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है. दवा कंपनी Lupin ने Enzene Biosciences के साथ हाथ मिलाया है. इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

2 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

4 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

4 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

7 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

7 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

50 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

4 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

4 hours ago