✕

होम / बिजनेस / छुट्टी वाले दिन आज खुल रहा बाजार, इन शेयरों में दिख सकती है तेजी वाली बहार!  

छुट्टी वाले दिन आज खुल रहा बाजार, इन शेयरों में दिख सकती है तेजी वाली बहार!  

आमतौर पर शनिवार को स्टॉक मार्केट में छुट्टी होती है, लेकिन आज बाजार खुल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन शानदार रहा. घरेलू और वैश्विक स्तर पर कई ऐसे कारण रहे जिनसे बाजार को मजबूती मिली. विदेशी निवेशक भी बिकवाल के बजाए लिवाल बने. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंकों की उछाल के साथ 73,745.35 पर बंद हुआ, जो इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 355.95 अंकों की मजबूती के साथ 22,338.75 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. बता दें कि आज शनिवार होने के बावजूद बाजार खुल रहा है.

इनमें हैं तेजी के संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी का रुख दर्शाया है. Eris Lifesciences, Ingersoll-Rand, ZF Commercial Vehicle Control Systems, Coromandel International, Firstsource और CE Info Systems में आज तेजी देखने को मिल सकती है. इसका एक मतलब ये भी है कि आज आपके पास इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजर में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Maruti Suzuki, Suven Pharma, Century Textiles, Tata Chemicals, Blue Star और Poly Medicure में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की बात करते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में ICICI Bank, Tata Steel, Tata Motors, Reliance, M&M, Adani Enterprises और Grasim Industries शामिल हैं. उनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. टाटा मोटर्स के शेयरों में कल करीब तीन प्रतिशत की उछाल आई और यह 978 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में इस शेयर ने 3.81% का रिटर्न दिया है. जबकि इस साल अब तक यह शेयर 23.70% उछला है. इसी तरह, ICICI Bank के शेयर शुक्रवार को 3.12% की मजबूती आई और यह 1,085 रुपए पर बंद हुआ. 

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.