✕

होम / बिजनेस / ऊपरी बढ़त गवां कर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने-चांदी हो गए फिर से सस्ते

ऊपरी बढ़त गवां कर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने-चांदी हो गए फिर से सस्ते

सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए हैं. वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार मंगलवार को अपनी ऊपरी बढ़त गवांकर सपाट तरीके से बंद हुआ. भारतीय शेयर बाजार गिरावट के दायरे में ही क्लोज हुए हैं और आज बाजार की सारी तेजी मार्केट की क्लोजिंग के समय गायब हो गई है. सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए हैं. वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली लेकिन ग्राहकों को इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी. सर्राफा बाजार में ग्राहकों को नवरात्रि के दूसरे दिन थोड़ी सी राहत मिली है लेकिन मेकिंग चार्ज और जीएसटी लगने से यह कटौती का फायदा ज्यादा नहीं मिलेगा. 

ये रहा शेयर बाजार का हाल

बीएसई का सेंसेक्स 37.70 अंक की गिरावट के साथ 57,107.52 पर बंद हुआ है. एनएसई का निफ्टी 8.90 अंक की गिरावट के साथ 17,007 पर बंद हुआ है. निफ्टी में 50 में से 28 शेयरों में तेजी रही और 22 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए हैं और 12 शेयरों में गिरावट के लाल निशान पर ट्रेडिंग क्लोज हुए हैं. 

सेक्टरोल इंडेक्स का ये रहा हाल

एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर तेजी के साथ बंद हुए हैं और इनके शेयरों में तेजी देखी गई.ऑयल एंड गैस सेक्टर 1.13 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं. 

टॉपर रहे ये शेयर्स

पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स

लूजर रहे ये शेयर्स

सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और मारुति सुजुकी

सर्राफा बाजार में ये रहा हाल

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत अपने छह महीने के ऑल टाइम हाई से 6903 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. वहीं चांदी की कीमत अपने दो साल के उच्च रेट से 20942 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. 24 कैरेट सोना आज 239 रुपये सस्ता होकर 49351 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला. जबकि 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 49153 रुपये पर है. वहीं  22 कैरेट 45206, जबकि 18 कैरेट 37013 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 28870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है.

सर्राफा बाजार का गणित ऐसे समझें

सोना-चांदी (Gold-Silver) जिस रेट पर खुलते हैं, उससे कहीं अधिक दाम आपको देना पड़ता है. मसलन इसमें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज तो जुड़ता ही है, साथ में ज्वेलर का मुनाफा भी ऐड होता है. बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है. हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है. सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं.  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है.

VIDEO: एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां ना कोई सुनता है और ना बोलता है, फिर ऐसे लेते हैं ऑर्डर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

8 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

12 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

8 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

10 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

13 hours ago