✕

होम / बिजनेस / SEBI चीफ माधबी पुरी बुच का आज हो रही हैं रिटायर, जानें कैसा रहा उनका 3 साल का कार्यकाल?

SEBI चीफ माधबी पुरी बुच का आज हो रही हैं रिटायर, जानें कैसा रहा उनका 3 साल का कार्यकाल?

बुच ने कंपनियों के राइट्स इश्यू की प्रोसेसिंग में लगने वाले समय में कमी की, इसे 126 दिन से घटाकर 20 दिन किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की पहली महिला SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच 1 मार्च को अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो रही हैं. वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय उनकी जगह लेंगे. बुच हाल ही में कथित हितों के टकराव को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में रही हैं. सेबी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बुच ने दो मार्च 2022 को तीन साल की अवधि के लिए पदभार संभाला था. वह अप्रैल 2017 से एक मार्च 2022 तक सेबी की पूर्णकालिक सदस्य भी रहीं. आइए जानते हैं कैसा रहा माधबी पुरी बुच 3 साल का कार्यकाल...

डेरिवेटिव ट्रेडिंग के नियमों में बड़ा बदलाव

अजय त्यागी के रिटायर होने पर बुच सेबी (SEBI) का प्रमुख बनी थीं. बुच ने कई बड़े फैसले लिए ज्यादातर फैसले लागू हुए, कुछ फैसले लागू नहीं हो सके. म्यूचुअल फंड के एक्सपेंस रेशियो में कमी का फैसला लागू नहीं हो सका. सेबी के कार्यकाल की सबसे खास बात डेरिवेटिव ट्रेडिंग से जुड़े नए नियम हैं. इसके अलावा उन्होंने सर्विलांस बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया. मार्केट मैनिपुलेशन रोकने के लिए AI आधारित सर्विलांस को उन्होंने बढ़ावा दिया.

छोटे एसेट साइज वाले REIT को मंजूरी

आईपीओ फाइलिंग की मॉनिटरिंग और कॉर्पोरेट सबमिशन के लिए भी उन्होंने टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल करने पर जोर दिया. बदलते समय के हिसाब से निवेशकों की बदलती जरूरतों का भी उन्होंने ध्यान रखा. म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के बीच इनवेस्टमेंट फंड की एक नई कैटेगरी की शुरुआत इसका उदाहरण है. उनके कार्यकाल के दौरान सेबी ने 50 करोड़ एसेट साइज वाले स्मॉल और मीडियम REIT को मंजूरी दी. इससे पहले REIT का एसेट साइज 500 करोड़ रुपये होता था.

राइट्स इश्यू की प्रोसेसिंग का समय घटाया

बुच ने कंपनियों के राइट्स इश्यू की प्रोसेसिंग में लगने वाले समय में कमी की, इसे 126 दिन से घटाकर 20 दिन किया गया. इससे कंपनियों के लिए जल्द फंड जुटाना मुमकिन हुआ. ये ऐसे रिफॉर्म्स हैं, जिन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा. उन्हें न सिर्फ कॉर्पोरेट और ऑपरेटर्स बल्कि रिटेल इनवेस्टर्स की भी चिंता थी. अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा वह छोटे निवेशकों के हितों की सुरक्षा की बात कहती रहीं.

चुनौतियों का भी करना पड़ा सामना

सेबी प्रमुख को अपने कार्यकाल में कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा. अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने उनके कार्यकाल में अदाणी समूह पर कई तरह के आरोप लगाए, इससे स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई. बाद में हिंडनबर्ग ने सेबी प्रमुख और उनके पति पर भी गंभीर आरोप लगाए.

बुच और पति पर लगे गंभीर आरोप

उसने कहा कि बुच और उनके पति बरमुडा और मारीशस के उन फंडों में अपने निवेश की जानकारी छुपाई थी, जिनका संबंध गौतम अदाणी के भाई विनोद अडानी से था. स्टॉक की कीमतें बढ़ाने के लिए इन फंडों का इस्तेमाल राउंड ट्रिपिंग के लिए किया गया था. लेकिन, विवादों के बावजूद सरकार ने उन्हें अपना कार्यकाल पूरा करने दिया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

22 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

32 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

52 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago