✕

होम / बिजनेस / FY25 में SBI जनरल इंश्योरेंस की बड़ी उपलब्धि, प्रॉफिट में 112% की वृद्धि दर्ज

FY25 में SBI जनरल इंश्योरेंस की बड़ी उपलब्धि, प्रॉफिट में 112% की वृद्धि दर्ज

कंपनी का शुद्ध लाभ 112 प्रतिशत बढ़ा, 11.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ GWP 14,140 करोड़ रुपये पर पहुंचा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) ने वित्त वर्ष 2024-25 में कर पश्चात लाभ (PAT) में साल-दर-साल 112 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 509 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम (GWP) 11.1 प्रतिशत बढ़कर 14,140 करोड़ रुपये हो गया, जो उद्योग की 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर से कहीं अधिक है. 1/n अकाउंटिंग प्रभाव को समायोजित करने के बाद, कंपनी की प्रीमियम वृद्धि 14.5 प्रतिशत रही.

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस उद्योग की तुलना में 1.7 गुना तेजी से बढ़ रही है. इसकी बाजार में मौजूदगी और मजबूत हुई है, जिसमें प्राइवेट मार्केट शेयर में 23 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि दर्ज की गई. पर्सनल एक्सीडेंट (PA) बीमा श्रेणी और हेल्थ व मोटर बीमा सेगमेंट में क्रमश: 19.2 प्रतिशत और 31.2 प्रतिशत की स्वस्थ वृद्धि दर्ज की गई. कमर्शियल लाइनों जैसे मरीन कार्गो और इंजीनियरिंग ने भी समग्र वृद्धि में योगदान दिया. बीमाकर्ता का सॉल्वेंसी अनुपात 2.03 पर मजबूत बना रहा, जो नियामकीय मानक 1.50 से काफी अधिक है.

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा, “FY25 के हमारे परिणाम यह दर्शाते हैं कि हम बाजार से तेज गति से आगे बढ़ने में सक्षम हैं और साथ ही वित्तीय अनुशासन पर भी केंद्रित हैं. इस वर्ष हमारा मुनाफा दोगुने से अधिक हो गया है और प्रीमियम में निरंतर वृद्धि हुई है. हम भारत भर में ग्राहकों को विश्वसनीय और सुलभ बीमा समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं.”

एसबीआई जनरल के सीएफओ जितेन्द्र अत्रा ने कहा, “हमारे सुधरे हुए लॉस रेशियो और मजबूत संचालन प्रदर्शन हमारी उत्पादकता और लागत अनुकूलन उपायों की सफलता को दर्शाते हैं. हम सतत विकास और दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर केंद्रित रहेंगे.”


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

41 minutes ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

55 minutes ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

4 hours ago