होम / बिजनेस / Maruti की इस कार की सेल ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, बनाया नया रिकॉर्ड

Maruti की इस कार की सेल ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, बनाया नया रिकॉर्ड

कंपनी लैटिन अमेरिका, मध्‍य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों के लिए इस कार का निर्यात कर रही है. कंपनी को वहां से भी इसमें अच्‍छा रूझान देखने को मिल रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मारुति की Fronx एक ऐसी कार बनकर सामने आई है जिसने पिछले 10 महीने में 1 लाख कार की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना लिया है. मारुति Fronx ऑटो एक्‍सपो-2023 में लॉन्‍च हुई थी, इस कार की खास बात ये है कि बलेनो का ही एक्‍सटेंडेड मॉडल है. ये कार लॉन्‍च होने के तीन महीने के बाद बाजार में आई थी. लेकिन पिछले 10 महीनों में ये कार इतनी हिट हुई है कि इसकी बिक्री का आंकड़ा 1 लाख यूनिट को पार कर गया है. इससे पहले मारुति की ग्रैंड विटार ही ऐसी कार थी जिसने ये रिकॉर्ड बनाया था. 

क्‍या बोले कंपनी के सेल्‍स हेड? 
इस उपलब्धि पर अपनी बात कहते हुए कंपनी के सेल्‍स एंड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन हेड शशांक श्रीवास्‍तव ने कहा कि इससे पहले मारुति की विटारा ऐसी कार बनकर सामने आई थी जिसकी 1 लाख यूनिट की बिक्री 12 महीने में हुई थी. उन्‍होंने कहा कि हमने मारुति Fronx को अपने पोर्टफोलियो में बेहद रणनीतिक तौर पर इसलिए शामिल किया क्‍योंकि बाजार में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी की मांग देखी जा रही थी. उन्‍होंने कहा कि इस कार की सेल ने 2023 में मारुति की SUV सेल का शेयर 19.7 प्रतिशत तक पहुंचा दिया. जो कि 2022 में 10.4 प्रतिशत हुआ करता था. 

ये मॉडल आया लोगों को पसंद 
लोगों को मारुति FRONX का ऑटोमैटिक वर्जन काफी पसंद आया. 1लाख से ज्‍यादा बिक चुकी इस कार का ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन वाला मॉडल ज्‍यादा पसंद आया है. इसके क्‍लच लेस मॉडल की ज्‍यादा डिमांड देखने को मिली है. कार चाहने वाले जिन लोगों ने भी ये मॉडल पसंद किया उन्‍हें 1.0L का टर्बो इंजन बहुत ज्‍यादा पसंद आया है, इसकी सबसे ज्‍यादा मांग देखने को मिली. मारुति की ओर से हाल ही में इसका एस सीएनजी मॉडल भी पेश किया गया है जो लोगों को खबू पसंद आया है. ये मॉडल ईंधन की बचत करने में सबसे कारगर है. 

अब विदेशों में भी हो रहा है कार का निर्यात 
सरकार के मेक इन इंडिया प्रयासों के तहत भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने विदेशों में भी अपनी कार का निर्यात बढ़ा दिया गया है. कंपनी लैटिन अमेरिका, मध्‍य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों के लिए इस कार का निर्यात कर रही है. कंपनी को वहां से भी इसमें अच्‍छा रूझान देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें: Swiggy ने बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, अब आपको देना होगा इतना एक्‍सट्रा चार्ज

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago