✕

होम / बिजनेस / SABTNL (Aqylon Nexus) ने तेलंगाना में ₹4,000 करोड़ के AI और ग्रीन डेटा सेंटर का MoU किया साइन

SABTNL (Aqylon Nexus) ने तेलंगाना में ₹4,000 करोड़ के AI और ग्रीन डेटा सेंटर का MoU किया साइन

SABTNL और तेलंगाना सरकार के बीच हुआ यह करार भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर यात्रा में एक बड़ा और प्रभावी कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क (SABTNL) ने मंगलवार को तेलंगाना सरकार के साथ एक बड़ा समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है. इस करार के तहत कंपनी राज्य में अत्याधुनिक AI एवं हाइपरस्केल ग्रीन डेटा सेंटर कैंपस विकसित करेगी. बता दें, SABTNL का नाम बदलकर जल्द ही Aqylon Nexus Limited किए जाने की प्रक्रिया भी जारी है. 

4,000 करोड़ रुपये का निवेश, 50 मेगावॉट क्षमता का हाइपरस्केल डेटा सेंटर

कंपनी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में कुल ₹4,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा. कैंपस लगभग 20 एकड़ में फैब सिटी, तुर्कुगुड़ा, जो तेलंगाना का तेजी से उभरता डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब है, वहां बनाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट 50 MW क्षमता वाला अगली पीढ़ी का AI एवं ग्रीन डेटा सेंटर होगा. यह MoU औपचारिक रूप से 9 दिसंबर 2025 को साइन किया गया और यह दो साल की अवधि के लिए मान्य रहेगा.

भारत की डिजिटल क्षमता को नई दिशा देगा प्रोजेक्ट

कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्ट भारत की ग्रीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, AI नवाचार और हाइपरस्केल कंप्यूटिंग क्षमता को तेजी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. यह कैंपस बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग जरूरतों, उन्नत AI वर्कलोड्स और पर्यावरण-अनुकूल डेटा ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा.

MoU की प्रमुख बातें

1. कुल निवेश: ₹4,000 करोड़
2. क्षमता: 50 MW AI एवं हाइपरस्केल ग्रीन डेटा सेंटर
3. स्थान: फैब सिटी, तुर्कुगुड़ा, तेलंगाना
4. क्षेत्रफल: लगभग 20 एकड़
5. MoU अवधि: 2 वर्ष
6. उद्देश्य: तेलंगाना में अत्याधुनिक AI, क्लाउड और ग्रीन डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम तैयार करना

हमारे लिए परिवर्तनकारी कदम

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीवास्तव सुंकारा ने कहा “तेलंगाना सरकार के साथ यह साझेदारी हमारी कंपनी के लिए एक परिवर्तनकारी कदम है. AI और हाइपरस्केल ग्रीन डेटा सेंटर कैंपस भारत की डिजिटल क्षमता को मजबूत करेगा और तेलंगाना को टिकाऊ तकनीकी नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाएगा.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

19 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

23 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 day ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

2 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

2 hours ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

22 hours ago