होम / बिजनेस / मार्क जुकरबर्ग की Meta को आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला, किसने उठाया ये चौकाने वाला कदम? 

मार्क जुकरबर्ग की Meta को आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला, किसने उठाया ये चौकाने वाला कदम? 

मार्क जुकरबर्ग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ कंपनी का घटता रिवेन्यु परेशानी बना हुआ है, वहीं अब उन्हें ये खबर सुनने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेसबुक (Facebook) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के लिए रूस से बुरी खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन की सरकार ने इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) को आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की लिस्ट में डाल दिया है. वैसे, रूस ने मार्च में ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन ताजा कार्रवाई के बाद यह तय हो गया है कि मार्क जुकरबर्ग की कंपनी को लेकर रूस का रुख नहीं बदलने वाला.

रूस ने लगाया ये आरोप
रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया था. उसके बाद से रूसी अधिकारी आरोप लगा रहे हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स मॉस्को के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. रूस में खासतौर पर इंस्टाग्राम बेहद लोकप्रिय है. इसे विज्ञापन और सेल्स के लिए भी अहम प्लेटफॉर्म माना जाता है, लेकिन सरकार ने दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए इसे भी प्रतिबंधित कर दिया है. व्लादिमीर पुतिन सरकार के इस कदम से मार्क जुकरबर्ग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.  

शिफ्ट हो रहे यूजर्स
फेसबुक, जिसका नाम बदलकर मेटा कर दिया गया है, को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. दरअसल, उसे TikTok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स से कड़ी टक्कर मिल रही है. लगभग 18 साल पुरानी इस कंपनी के यूजर्स दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो रहे हैं. जिसके चलते कंपनी का रिवेन्यु प्रभावित हुआ है और उसके शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का असर उसके मालिक मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ पर भी पड़ा है. किसी समय वह दुनिया के टॉप तीन अमीरों की लिस्ट में शामिल थे, लेकिन आज खिसककर 23वें नंबर पर आ गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, मार्क की नेटवर्थ 50.3 अरब रह गई है.  

पहली बार होगी छंटनी
फेसबुक के इतिहास में ऐसा पहली बार छंटनी होने जा रही है, यह कंपनी की बिगड़ती आर्थिक स्थिति बयां करने के लिए काफी है. इस साल कंपनी की तिमाही रिपोर्ट्स कंपनी के लिए अच्छी नहीं रहीं. इसके चलते अब मेटा कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है. इसके अलावा, कंपनी ने मई में ही इंजीनियरों और डेटा साइंटिस्ट्स की हायरिंग बंद कर दी थी. मार्क जुकरबर्ग ने सभी मैनेजरों से बजट में कटौती करने को कहा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि फेसबुक की विज्ञापन से होने वाली कमाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago