होम / बिजनेस / Isha Ambani करने जा रही है इस सेक्टर में एंट्री, खरीद ली है यह बड़ी कंपनी

Isha Ambani करने जा रही है इस सेक्टर में एंट्री, खरीद ली है यह बड़ी कंपनी

इस सेक्टर में एंट्री के साथ ही कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनरिक व गीतांजलि जैसे ब्रैंड्स को टक्कर देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः Isha Ambani की रिलायंस रिटेल जल्द ही एक बड़े सेक्टर में एंट्री करने जा रही है, जहां पर फिलहाल यह है नहीं. इस सेक्टर में एंट्री के साथ ही कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनरिक व गीतांजलि जैसे ब्रैंड्स को टक्कर देगी. कंपनी सैलून बिजनेस में एंट्री कर रही है और इसके लिए वो चेन्नई स्थित नेचुरल्स सैलून एंड स्पा में लगभग 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है. नेचुरल्स सैलून एंड स्पा चलाने वाली कंपनी ग्रूम इंडिया सैलून एंड स्पा में लगभग 49% हिस्सेदारी हासिल करके एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश करने के लिए यह अंतिम चरण में है. 

20 हजार करोड़ रुपये का है बिजनेस

भारत का सैलून बिजनेस 20,000 करोड़ रुपये का है. इस उद्योग में लगभग 60 लाख से अधिक कंपनियां हैं जिनमें कारोबारी और ब्यूटी पॉर्लर और नाई की दुकानें भी शामिल हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी संभालती हैं. वह रिटेल सेक्टर पर पकड़ बनाने के साथ सैलून बिजनेस में भी बड़ा खिलाड़ी बनना चाहती हैं. सैलून उद्योग में ग्रोथ की अपार संभावनाओं को देखते रिलायंस रिटेल इस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नेचुरल्स सैलून एंड स्पा की आधी हिस्सेदारी खरीद रहा है.

नेचुरल्स के हैं 700 से ज्यादा आउटलेट्स

नेचुरल्स के पूरे देश में 700 से ज्यादा आउटलेट्स हैं. पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के दौरान अपने कारोबार के प्रभावित होने के कारण एनरिक सैलून, कपिल्स सैलून, वाईएलजी, जूस सैलून, बॉडीक्राफ्ट सैलून एंड स्पा, ट्रूफिट एंड हिल और जीन-क्लाउड बिग्यूइन जैसी सैलून चेंस ब्यूटी प्रोडक्ट्स के खुदरा विक्रेताओं में बदल गईं. अधिकारियों ने कहा कि रिलायंस रिटेल अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स की पेशकश करने के लिए चेंस का लाभ उठाएगा. 

लाइफस्टाइल और फैशन सेक्टर में रखा कदम

हाल ही में फैशन और लाइफस्टाइल के सेक्टर में रखा कदम कुछ महीने पहले ही, Reliance समूह ने फैशन और लाइफस्टाइल के सेक्टर कदम रख दिया था. 

नई दिल्ली के वसंत कुंज में Reliance Retail ने अपने पहले फैशन और लाइफस्टाइल डिपार्टमेंटल स्टोर Reliance Centro की शुरुआत की. रिलायंस रिटेल ने सौंदर्य उत्पादों के लिए स्टैंडअलोन स्टोर खोलने की भी योजना बनाई है. पिछली तिमाही में, उसने मयूरी कुमकुम में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली. मयूरी कुमकुम कंपनी इनसाइट कॉस्मेटिक्स का मालिक है और उसका संचालन करती है. Reliance Centro स्टोर में पार्टियों से लेकर त्योहारों तक के अवसरों के लिए लेटेस्ट ब्रांड और स्टाइल विकल्प उपलब्ध रहेंगे. 75,000 वर्ग फुट के स्टोर में बिक्री के लिए 300 से अधिक ब्रांड और 20,000 से अधिक स्टाइल विकल्प होंगे.

VIDEO: अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

6 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago