होम / बिजनेस / अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाली है RealMe, इस फैसले का होगा बड़ा नुकसान!

अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाली है RealMe, इस फैसले का होगा बड़ा नुकसान!

शाओमी की तरह रियलमी भी भारतीय बाजार में काफी फेमस हो गई है. कंपनी के स्मार्टफोन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चीनी कंपनियों का दबदबा है. शाओमी के अलावा भी कई चीनी कंपनियां बाजार पर अपनी पकड़ को मजबूत कर रही हैं. रियलमी (RealMe) भी इनमें से एक है. इस चीनी कंपनी ने थोड़े समय में ही भारतीय ग्राहकों को आकर्षित किया है. RealMe की पैरेंट कंपनी BBK इलेक्ट्रॉनिक्स, जिसके पोर्टफोलियो में रियलमी के अलावा Vivo, Oppo, OnePlus और iQOO भी हैं. RealMe भारत को लेकर एक बड़ा फैसला लेने वाली है, जिसे इंडस्ट्री एक्सपर्ट 'अपने पैरों पर कुल्हाड़ी' मारने के तौर पर देख रहे हैं. 

चीनी लेगा शेठ की जगह
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि RealMe भारत में अपने बिजनेस हेड माधव शेठ (Madhav Sheth) को रिप्लेस करना चाहती है. कंपनी शेठ की जगह अपने चीन स्थित मुख्यालय से किसी टॉप एग्जीक्यूटिव को भेजने की योजना बना रही है. कंपनी को शायद लगता है कि चीनी अधिकारी उसकी नीतियों और रणनीतियों को बेहतर ढंग से समझकर भारतीय बाजार पर उसकी पकड़ को मजबूत कर सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स ऐसा नहीं मानते. उनकी नजर में इस फैसले से कंपनी को दोहरा नुकसान उठाना पड़ेगा.

माधव के पास लंबा अनुभव
माधव शेठ के पास लंबा अनुभव है और वह भारतीय बाजार को किसी भी चीनी अधिकारी से बेहतर समझ सकते हैं. उनकी लीडरशिप में ही रियलमी ने भारत में अपनी पैठ बढ़ाई है. शेठ के पास इंडस्ट्री का 17 से अधिक सालों का अनुभव है. अवॉर्ड विनिंग शेठ रियलमी के ओवरसीज बिजनेस ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार हैं और सीधे कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ स्काई ली (Sky Li) को रिपोर्ट करते हैं. ऐसे में नए बिजनेस हेड के लिए सबकुछ संभालना इतना आसान नहीं होगा, वो भी ऐसे समय में जब मोबाइल इंडस्ट्री उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. 

ये भी बनी रहेगी आशंका
भारत में चीन और उसकी कंपनियों को लेकर एक नकारात्मक माहौल है. पेटीएम को भी चीनी कंपनी होने का आरोप झेलना पड़ा है, जबकि उसमें केवल चीनी कंपनियों की कुछ हिस्सेदारी थी. रियलमी चीनी कंपनी है, लेकिन भारत के ऑपरेशन की जिम्मेदारी किसी भारतीय को सौंपकर वो प्ले सेफ वाली स्थिति में थी, जो अब उसके लिए नहीं रहेगी. ऐसे में चीन विरोधी सेंटिमेंट हावी होने का खामियाजा कंपनी को उठाना पड़ सकता है. यह भी संभव है कि चीन अधिकारी की नियुक्ति के बाद कंपनी पर भारतीय एजेंसियों की निगरानी भी बढ़ जाए. 

कितना है मार्केट शेयर?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी का मार्केट शेयर 21 फीसदी है. इसके बाद सैमसंग, वीवो, ओप्पो का नंबर आता है और इसके बाद 14% मार्केट शेयर के साथ रियलमी का. रियलमी ने हाल ही में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया है. शाओमी को टक्कर देने के लिए BBK इलेक्ट्रॉनिक्स ने रियलमी को खड़ा किया था. हालांकि, फिलहाल कंपनी उस स्थिति में नहीं आई है, लेकिन धीरे-धीरे अपना मार्केट शेयर बढ़ा रही है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टॉप लेवल पर एक गलत फैसला भारत में रियलमी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

15 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

15 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

17 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

18 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

15 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

15 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

17 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

20 hours ago