✕

होम / बिजनेस / RBI ने कार्रवाई से फिर दिया संदेश, नहीं सुधरे, तो सुधार देंगे; अब इन पर गिरी गाज

RBI ने कार्रवाई से फिर दिया संदेश, नहीं सुधरे, तो सुधार देंगे; अब इन पर गिरी गाज

रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन पर बैंक ऑफ इंडिया और बंधन बैंक के खिलाफ एक्शन लिया  है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों से सख्ती से निपट रहा है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई से शुरू हुआ यह सिलसिला अब भी जारी है और इस लिस्ट में 2 नए नाम जुड़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI ने बैंक ऑफ इंडिया और बंधन बैंक के खिलाफ एक्शन लिया  है. केंद्रीय बैंक ने नियामकीय मानदंडों का पालन नहीं करने के चलते दोनों बैंकों पर जुर्माना लगाया है. बैंक ऑफ इंडिया पर 1.4 करोड़ और बंधन बैंक पर  29.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

इनका हुआ उल्लंघन
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से बताया गया है कि कुछ नियामक मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया पर 1.4 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. इसी तरह, कुछ निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के चलते प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक पर भी 29.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना जमा पर ब्याज दर, बैंकों में ग्राहक सेवा, कर्ज पर ब्याज दर और क्रेडिट सूचना कंपनी नियम, 2006 के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते ये कार्रवाई हुई है. इसी तरह, रिजर्व बैंक ने इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड पर कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के चलते 13.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.

खुद सुधार रहे गलतियां
RBI के एक्शन से नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) में खौफ का माहौल है. ये कंपनियां अब नियमों के पालन को लेकर ज्यादा गंभीरता बरतने लगी हैं. कंपनियों को पता है कि RBI के निशाने पर आने के बाद उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक का उदाहरण उनके सामने है, इसलिए उनकी कोशिश अपने स्तर पर छोटी से छोटी खामियों को भी दूर करने की है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिजर्व बैंक की सख्ती NBFC सेक्टर के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है, इससे ग्राहकों के हित सुरक्षित करने में भी मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें - Stock Market: कल मिले जख्मों पर मरहम का काम कर सकता है इन शेयरों में निवेश!

इन पर भी हुई कार्रवाई
इससे पहले, RBI ने जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) पर बड़ी कार्रवाई की थी. रिजर्व बैंक ने JMFPL को तत्काल प्रभाव से शेयरों और डिबेंचर के बदले लोन देने से रोक दिया है. इसमें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO पर लोन की मंजूरी और वितरण भी शामिल है.  RBI ने कहा था कि JMFPL के लोन प्रोसेस में कुछ गंभीर कमियां देखने के बाद यह कार्रवाई की गई है. इसी तरह, केंद्रीय बैंक IIFL फाइनेंस के गोल्‍ड लोन बांटने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा चुका है. रिजर्व बैंक ने सोने की शुद्धता की जांच और सत्यापन में खामियां मिलने के बाद यह कदम उठाया था. IIFL फाइनेंस कई तरह के लोन और गिरवी पर कर्ज की सुविधा मुहैया कराती है. आरबीआई की तरफ से कार्रवाई को लेकर जारी बयान में कहा गया था कि नियामकीय पर्यवेक्षण के दौरान सोना गिरवी रखकर कर्ज देने में कुछ चिंताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.