✕

होम / बिजनेस / आज से शुरू होगी RBI एमपीसी की बैठक, क्या फिर मिडिल क्लास को मिलेगी खुशखबरी?

आज से शुरू होगी RBI एमपीसी की बैठक, क्या फिर मिडिल क्लास को मिलेगी खुशखबरी?

RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में फरवरी 2025 में हुई पिछली MPC बैठक में रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक आज शुरू होगी. बैठक के बाद कमेटी के अध्यक्ष और आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार को रेपो रेट पर फैसले का ऐलान करेंगे. यह बैठक चालू वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की पहली समीक्षा बैठक होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी समिति रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट (bps) की कटौती कर सकती है. गौरतलब है कि फरवरी में MPC ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों  की कटौती की थी.  ब्रोकरेज गोल्‍डन मैन सॉक्‍स और यूबीएस ने उम्‍मीद जताई है कि आरबीआई ब्‍याज दरों में कटौती करेगा.

पिछली बैठक में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती

RBI प्रत्येक दो महीने में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक करता है. यानी एक साल में 6 MPC मीटिंग होती है. इस मीटिंग में रिजर्व बैंक मनी सप्लाई, महंगाई और अन्य व्यापक आर्थिक संकेतकों जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर ब्याज दरों पर निर्णय लेता है. RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में फरवरी 2025 में हुई पिछली MPC बैठक में रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी गई थी. यह करीब ढाई साल बाद पहली कटौती थी, जो मई 2020 के बाद से लगातार स्थिर बनी हुई थी.

क्या होता है रेपो रेट?

रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI देश के कॉमर्शियल बैंकों को कम समय के लिए उधार देता है, ताकि वे अपनी शॉर्ट-टर्म जरूरतें पूरी कर सकें. इस दर में बदलाव का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है क्योंकि बैंक इसी आधार पर होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की दरें तय करते हैं. ICICI बैंक के मुताबिक, रेपो रेट में कटौती का मतलब है कि बैंकों को सस्ता फंड मिलेगा, जिससे वे उपभोक्ताओं को सस्ते लोन ऑफर कर सकते हैं.

क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस का कहना है कि फिलहाल देश में महंगाई काबू में है. ऐसे में RBI एक और 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि इस बार रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती के लिए स्थितियां स्पष्ट हैं. इसके अलावा यह भी उम्मीद है कि RBI का रुख भी बदलकर समायोजनात्मक हो जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 minutes ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 minutes ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

14 hours ago