✕

होम / बिजनेस / RBI ने FY25 में महंगाई का अनुमान 4.8% पर बनाए रखा, जल्द मिलेगी इससे राहत

RBI ने FY25 में महंगाई का अनुमान 4.8% पर बनाए रखा, जल्द मिलेगी इससे राहत

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आरबीआई ने 4.2 फीसदी महंगाई दर का अनुमान रखा है. RBI गवर्नर ने कहा, खाद्य महंगाई में कमी आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आने वाले महीनों में आपको महंगाई से राहत मिल सकती है. ये भरोसा दिया है देश में बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जिन्होंने पदभार संभालने के बाद अपने पहले मॉनिटरी पॉलिसी का एलान किया है. संजय मल्होत्रा ने पहले ही पॉलिसी में रेपो रेट घटाकर होमबायर्स के महंगी ईएमआई से राहत देने के साथ कर्ज सस्ता कर दिया है. लेकिन उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई में आने वाले दिनों में बड़ी कमी देखने को मिल सकती है. 

खाद्य महंगाई में आएगी कमी!

आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी का एलान करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, अक्तूबर 2024 में महंगाई दर के टोलरेंस बैंड के ऊपर जाने के बाद नवंबर और दिसंबर महीने में कमी देखने को मिली है. आने वाले दिनों में सप्लाई-साइड झटकों के बगैर बेहतर खरीफ फसलों के उत्पादन, ठंड में सब्जियों की कीमतों में कमी और शानदार रबी फसलों के संभावना के चलते खाद्य महंगाई का दबाव कम हो सकता है. उन्होंने कहा, कोर इंफ्लेशन में मामूली बढ़त आएगी. 

ग्लोबल अनिश्चिततता है बड़ा जोखिम 

संजय मल्होत्रा ने हालांकि चेतावनी देते हुए कहा, ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स में अनिश्चिततता के साथ एनर्जी कीमतों में उतार-चढ़ाव और खराब मौसम महंगाई की राह में बड़ा जोखिम बना हुआ है. इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 में 4.8 फीसदी महंगाई दर का अनुमान जताया गया है जबकि चौथी तिमाही में 4.4 फीसदी महंगाई दर रह सकता है. सामान्य मानसून को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आरबीआई ने 4.2 फीसदी महंगाई दर का अनुमान रखा है. जिसमें पहली तिमाही में 4.5 फीसदी, दूसरी तिमाही में 4 फीसदी, तीसरी तिमाही में 3.8 फीसदी और चौथी तिमाही में 4.2 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान जताया है.

औसत महंगाई रही है कम 

आरबीआई गवर्नर ने अपने पॉलिसी स्टेटमेंट में कहा, महंगाई दर के लचीले टारगेट  (FIT) फ्रेमवर्क जिसे 2016 में शुरू किया गया और 2021 में रिव्यू किया गया उसका भारतीय अर्थव्यवस्था और खासतौर से महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान बहुत फायदा हुआ है. एफआईटी फ्रेमवर्क के अमल में आने के बाद से औसत महंगाई कम रहा है. खुदरा महंगाई दर कुछ मौकों को छोड़कर जब महंगाई दर टोलरेंस बैंड के पार चला गया था टारगेट के निकट ही रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

14 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago