✕

होम / बिजनेस / फुल एक्शन में RBI, अब इन 2 बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना...जानिए क्या था मामला

फुल एक्शन में RBI, अब इन 2 बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना...जानिए क्या था मामला

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि उसने नियामकीय नियमों के उल्लंघन के लिए दो बैंकों पर कुल 68.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) न‍ियमों का उल्‍लंघन करने वाले बैंकों के ख‍िलाफ लगातार सख्‍त कदम उठा रहा है. एक द‍िन पहले न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (NICB) पर छह महीने के लिए बैन लगाने के बाद अब आरबीआई (RBI) ने दो बैंकों पर पेनाल्‍टी लगाई है. र‍िजर्व बैंक की तरफ से नियमों का उल्‍लंघन करने पर नैनीताल बैंक (Nainital Bank) और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) पर कुल 68.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

नैनीताल बैंक पर 61.40 लाख का जुर्माना

आरबीआई की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया क‍ि लोन पर ब्याज दर और बैंकों में कस्‍टमर सर्व‍िस पर कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के ल‍िए नैनीताल बैंक लिमिटेड पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा आरबीआई की तरफ से जारी कुछ नियमों का पालन नहीं करने के ल‍िए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 6.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इससे पहले सेंट्रल बैंक एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक पर पेनाल्‍टी लगा चुका है.

श्रीराम फाइनेंस पर 5.80 लाख का जुर्माना

आरबीआई की तरफ से एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस पर भी 5.80 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है. श्रीराम फाइनेंस पर केवाईसी से जुड़े जरूरी प्रोसेस और क्रेडिट जानकारी देने के नियमों का ठीक से पालन नहीं करने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले गुरुवार को आरबीआई ने मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के कामकाज पर बैन लगा द‍िया. बैंक पर बैन की खबर लगने के बाद ब्रांच के बाहर खाते से पैसे निकालने वालों की लंबी लाइन लग गई.

पैसा न‍िकालने पर पाबंदी

आरबीआई के बैन के अनुसार बैंक के अकाउंट होल्‍डर अपने खाते से पैसा नहीं न‍िकाल सकेंगे. बताया गया क‍ि यह बैन अगले छह महीने के लिए लागू रहेगा. आरबीआई की तरफ से कहा गया, ये रोक बैंक की निगरानी और उसकी नकदी की कमी को लेकर चिंताओं के चलते लगाई गई है. बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए आदेश दिया गया है कि जमाकर्ता के सेव‍िंग अकाउंट या करंट अकाउंट या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे.'

ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

बैंक के न‍ियमों का पालन नहीं करने पर आरबीआई की तरफ से समय-समय पर अलग-अलग बैंकों के ख‍िलाफ जुर्माना लगाया जाता रहता है. आरबीआई की तरफ से लगाए जाने वाले जुर्माने का ग्राहकों पर कोई सीधा असर नहीं होता. ग्राहकों का बैंक के साथ लेनदेन पहले की ही तरह चलता रहता है. इस पेनाल्‍टी का ग्राहकों से क‍िसी प्रकार का संबंध नहीं होता.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 days ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

7 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

7 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

11 hours ago