होम / बिजनेस / RBI ने रेपो रेट को लेकर लिया ये फैसला, जनता को मिली बड़ी राहत

RBI ने रेपो रेट को लेकर लिया ये फैसला, जनता को मिली बड़ी राहत

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेस करते हुए एक बार फिर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ने ब्‍याज दरों की समीक्षा करने के बाद रेपो रेट में कोई इजाफा नहीं किया है. 8 अगस्‍त से शुरू हुई रिजर्व बैंक की बैठक आज खत्‍म हो गई. उसके बाद ब्‍याज दरों का ऐलान करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उसमें कोई इजाफा नहीं किया. एमपीसी की 6 सदस्‍यों की समिति में सभी ने इसे स्थिर रखने का निर्णय लिया है. रेपो रेट पहले की तरह 6.50% बनी रहेगी. 

आरबीआई गवर्नर ने क्‍या कही 5 बातें 

- सबसे अहम ये है कि दुनिया भर की अनिश्चिताओं के बीच भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत बनी हुई है. 

- मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 6.50 प्रतिशत पर ही स्थिर रखा है. 

- मौजूदा वित्‍तीय अर्थव्‍यवस्‍था में ग्रोथ रेट 6.50 प्रतिशत बने रहने की संभावना है. 

- RBI को उम्‍मीद है कि जीडीपी की ग्रोथ रेट पहली तिमाही में 8 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में ये 5.7 प्रतिशत बनी रहेगी. 

-RBI ने महंगाई दर को लेकर भी अनुमान जताया है और उसने खुदरा महंगाई के अनुमान में कमी कर दी है. पहले उसने ये 5.2 प्रतिशत उससे 5.1 प्रतिशत कर दी है.   

जुलाई में बढ़ सकती है महंगाई दर 
देश के कुछ इलाकों में कमजोर मानसून और बाढ़ के कारण खानेपीने की चीजों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. टमाटर, सब्जियों से लेकर दाल-चावल के दाम भी पिछले कुछ वक्त में तेजी से बढ़े हैं. जून में खुदरा महंगाई 4.81 प्रतिशत रही, जो इसका तीन महीने का उच्चतम स्तर है. माना जा रहा है कि जुलाई में महंगाई की दर रिजर्व बैंक की टारगेट रेंज से ऊपर पहुंच गई है. 

अर्थशास्त्रियों ने क्‍या जताया था अनुमान 
ब्लूमबर्ग के एक सर्वे के मुताबिक, 42 अर्थशास्त्रियों का अनुमान जताया था कि आरबीआई रेपो रेट को 6.50 प्रतिशत पर बनाए रख सकता है. RBI पहले ही महंगाई के नाम पर कई बार कर्ज महंगा कर चुका है, जिसकी वजह से लोन लेने वालों पर EMI का बोझ काफी बढ़ चुका है. इसके साथ ही नए लोन भी महंगे हो गए हैं. बता दें कि RBI पर महंगाई को एक निश्चित सीमा के नीचे रखने की जिम्मेदारी होती है और इसके लिए वह (Repo Rate) में इजाफा करता रहता है. पिछले साल मई से अब तक रेपो रेट में 2.5% की बढ़ोतरी हुई है. रेपो रेट की बात करें तो यह वो दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है. लिहाजा, जब इसमें इजाफा होता है, तो बैंक अपना कर्ज महंगा करके ग्राहकों से उसकी वसूली कर लेते हैं. वहीं, रिवर्स रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को रुपए रखने के लिए ब्याज देता है.  

ये है RBI की जिम्मेदारी
मालूम ही कि RBI के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि उसे महंगाई को नियंत्रित करने में अपनी असफलता पर सरकार को स्पष्टीकरण देने पड़ा है. दरअसल, रिजर्व बैंक अधिनियम के तहत अगर महंगाई के लिए तय लक्ष्य को लगातार तीन तिमाहियों तक हासिल नहीं किया जाता, तो RBI को केंद्र सरकार के समक्ष स्पष्टीकरण देना होता है. मौद्रिक नीति रूपरेखा के 2016 में प्रभाव में आने के बाद से यह पहली बार हुआ है जब RBI को इस संबंध में केंद्र को रिपोर्ट भेजनी पड़ी. आरबीआई को केंद्र की तरफ से खुदरा महंगाई दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बनाए रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद आरबीआई मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखने में नाकाम रहा था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

4 hours ago